Mathura Krishna Janmabhoomi: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि कार सेवा की घोषणा के सिलसिले में चित्रगुप्त पीठ में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए एक हवनयज्ञ किया गया। श्री कृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा में चित्रगुप्त पीठ ने 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की है।

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारसेवा की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि हम श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनाना चाहते हैं। मंदिर के लिए अगले महीने यानी सितंबर को संत जन्मभूमि की ओर कूच करेंगे। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि हम श्री कृष्ण को मुक्त करा कर रहेंगे।
मथुरा में संतों ने लगाए नारे
मथुरा में संतों ने नारा दिया ‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’। कार्यक्रम में संतों ने नारे लगाए के बाद काशी और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देकर श्री कृष्ण को मुक्त कराएंगे।
Mathura, Uttar Pradesh: A ritual ceremony is being organised at the Chitragupta Peeth regarding the announcement of Shri Krishna Janmabhoomi Kar Seva. A havanyajna was performed to pray for the liberation of the Krishna Janmabhoomi pic.twitter.com/SXecWKdMjl
— IANS August 9, 2026
मथुरा में, रविवार सुबह करीब 10 बजे चित्रगुप्त पीठ आश्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए लाए गए पत्थर की पूजा और हवन का कार्यक्रम शुरू हुआ। ये गुलाबी पत्थर राजस्थान से लाए गए हैं। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि आज यहां एक विशेष यज्ञ शुरू हुआ है और यह मंदिर बनने तक जारी रहेगा।
पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने दी जानकारी
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने कहा, “कार सेवा के लिए शंख बजाया जाएगा। जब भी कोई शुभ काम शुरू किया जाता है, तो उससे पहले हवनपूजन और कीर्तन किया जाता है। हमने भागवत कथा और कीर्तन पहले ही पूरे कर लिए हैं। अब हवनपूजन भी पूरा हो गया है। बस कुछ ही पल में कार सेवा के लिए शंख बजाया जाएगा।”
Mathura, Uttar Pradesh: Chitragupta Peethadhishwar Sachchidanand Maharaj says, “The conch will be blown for Kar Seva. Whenever any auspicious work is undertaken, it is preceded by havanpujan and kirtan. We have already completed the Bhagavata Katha and kirtan. Now the… pic.twitter.com/Jtg1ixQVO9
— IANS August 9, 2026
कार सेवा की घोषणा
मथुरा में चित्रगुप्त पीठ पर शंखनाद समारोह के साथ 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा की गई। सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को भोग लगाने की योजना की भी घोषणा की।
Mathura, Uttar Pradesh: A Kar Seva was announced for December 6 with a conchblowing ceremony at the Chitragupt Peeth in Mathura. Sachchidanand Maharaj also announced plans to offer bhog to Thakurji at the Shri Krishna Janmabhoomi. pic.twitter.com/KBny3xmGQ9
— IANS August 9, 2026
राष्ट्रपति और CJI को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया
गौरतलब है कि 4 जुलाई को चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर स्थल की “मुक्ति” के लिए 9 अगस्त को ‘कारसेवा’ की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद, प्रशासन ने कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। इस बीच, चित्रगुप्त पीठ ने कई मांगों वाला एक ज्ञापन भी जारी किया है, जिसमें ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991’ को रद्द करना और श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर जल्द फैसला सुनाना शामिल है।
–
प्रशासनिक दबाव के कारण कार्यक्रम नहीं रुकेगा
इससे पहले, स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा, “प्रशासन ने हमारे संतों और साधुओं को रोकने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारी हमारे साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं और हमने इस बारे में SSP से शिकायत की है। प्रशासनिक दबाव के कारण कार्यक्रम नहीं रुकेगा, लेकिन हमारे खिलाफ की जा रही कार्रवाई बहुत अनुचित है।”
Mathura, Uttar Pradesh: A stone brought for the Shri Krishna Janmabhoomi Kar Seva has gone missing. The stone was kept at the ashram of Chitragupta Peethadhishwar Swami Sachchidanand Maharaj.
He said, “I just came to know about the stone. It seems it is not where we had placed… pic.twitter.com/ROyxT3sL3i
— IANS August 9, 2026
इस बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि कार सेवा के लिए लाया गया एक पत्थर गायब हो गया है। यह पत्थर चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के आश्रम में रखा गया था। उन्होंने कहा, “मुझे अभीअभी पत्थर के बारे में पता चला। ऐसा लगता है कि वह उस जगह पर नहीं है जहाँ हमने उसे रखा था। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे किसने हटाया। मुझे अभी कुछ भी पता नहीं है।”



