TrendingUttar Pradesh

​Lakhimpur News : धौरहरा में बाजार से लौट रही महिला को खींच ले गया मगरमच्छ! इलाके में दहशत 

​Lakhimpur News : धौरहरा में बाजार से लौट रही महिला को खींच ले गया मगरमच्छ! इलाके में दहशत 

अमृत विचार : लखीमपुर खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र धौरहरा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर मगरमच्छ द्वारा शिकार बनाने का शोर मचा है। महिला लापता है, जबकि उनका सामान बरामद हो गया है। मगरमच्छ के हमले की आशंका के बीच पुलिस और प्रशासन की टीमें जांच में जुटी हैं। उधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का आलम है। 

धौरहफरा के टपरी काफारा गांव की घटना है। गुड्डू कोरी की पत्नी करीब 55 वर्षीय गंगा देवी शनिवार को कफारा के बाजार गई थीं। शाम करीब छह बजे के आसपास सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। इस बीच वह लापता हो गईं। 

 

ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते खेतों से होकर गुजरता है, जहां पानी भरा है। पानी में मगरमच्छों की मौजूदगी बनी है। ग्रामीणों को आशंका है कि मगरमच्छ ने गंगा देवी पर हमला कर दिया। उन्हें दबोचकर बुढ़िया नाले की ओर खींच ले गया। बहरहाल, शनिवार की रात और फिर रविवार दिनभर उनकी खोजबीन जारी रही, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा है। 

नाले के आसपास तलाश 

रविवार को ग्रामीणों को उनका सब्जी से भरा थैला और कपड़े मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। महिला की तलाश जारी है। ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए नाले और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में खोजबीन चल रही है। घटना के बाद कफारा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

कथित रूप से मगरमच्छ के हमले के भय से ग्रामीण सहमे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि महिला को मगरमच्छ ने शिकार बनाया या फिर कोई और हादसा हुआ है। मगरमच्छ के हमले की चर्चा सिर्फ ग्रामीणों के बीच ही है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply