IndiaUttar Pradesh

​‘प्रेमानंद के आश्रम में भूमाफिया’, CM योगी तक पहुंची शिकायत, नाराज होकर महाराज कहां गए?

प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर फलाहारी महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है. फलाहारी महाराज ने पत्र में दावा किया है कि आश्रम में दो गुट सक्रिय, एक तरफ असली संत और दूसरी तरफ नकली संत. आरोप है कि केलिकुंज आश्रम के कुछ लोगों और भूमाफिया से जुड़े संतों से आहत होकर महाराज बेलवन आश्रम गए हैं. केलिकुंज गुट में कुछ लोग प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर दूसरे गुट की महाराज से नाराजगी है.

​‘प्रेमानंद के आश्रम में भूमाफिया’, CM योगी तक पहुंची शिकायत, नाराज होकर महाराज कहां गए?

फलाहारी महाराज का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि केलिकुंज आश्रम में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग छिपे हुए हैं. आरोप है की महाराज की आड़ में ऐसे लोगों ने करीब 14 आश्रम बना लिए हैं. प्रेमानंद महाराज के साथ कई तपस्वी संत बेलवन आश्रम चले गए. फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को देशहित में जरूरी बताया है.

बच्चों के गायब होने का भी आरोप

केलिकुंज आश्रम से बच्चों के गायब होने का भी आरोप लगाया है. फलाहारी महाराज का दावा है कि बच्चों को किडनी चोर गिरोह द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका है. उन्होंने बताया कि कुछ भूमाफिया संतों की वजह से प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा है. भूमाफिया से जुड़े संत महाराज की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और पूरे मामले की जांच की मांग की है.

‘अनुज मिल गया’

17 साल के एक शिष्य का परिवार करीब तीन महीने से उसके बारे में पूछताछ कर रहा था. शुक्रवार को हाथरस के रहने वाले अनुज चौधरी का परिवार वृंदावन के श्री राधा केलि कुंज आश्रम के पास धरना देने बैठ गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम वाले पिछले तीन महीने से उन्हें झूठी बातें बता रहे थे और अनुज की खबर छिपा रहे थे. बाद में पुलिस के बड़े अधिकारियों के कहने पर उन्होंने धरना हटा लिया. शनिवार शाम को उनकी खोज खत्म हो गई. पुलिस ने बताया कि अनुज बरसाना के एक आश्रम में मिल गया है. यह जगह वृंदावन से करीब 45 किलोमीटर दूर है और लगता है कि वह वहीं रह रहा था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply