मोबाइल, लैपटॉप के अधिक उपयोग और गलत पोस्चर से होने वाली गर्दन की जकड़न आजकल एक आम समस्या है। कुछ आसान और नियमित एक्सरसाइज जैसे नेक साइड स्ट्रेच और चिन टक से बिना दवा के इस दर्द से राहत मिल सकती है।

आजकल लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप पर काम करना, गलत पोस्चर में बैठना और स्ट्रेसफुल लाइफ स्टाइल गर्दन की जकड़न का सबसे बड़ा कारण बन गई है। सुबह उठते ही गर्दन अकड़ी हुई महसूस होना, घूमाने में दर्द होना या सिर भारी लगना आम समस्या है।
हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और नियमित एक्सरसाइज अपनाकर बिना दवा के भी गर्दन की जकड़न से राहत पाई जा सकती है। ये एक्सरसाइज मसल्स को रिलैक्स करती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती हैं और गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी सुधारती हैं। आइए जानें गर्दन की अकड़न दूर करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज।
गर्दन की जकड़न दूर करने के लिए एक्सरसाइज
- नेक साइड स्ट्रेच सीधे बैठें या खड़े हो जाएं। धीरेधीरे सिर को दाईं ओर झुकाएं, जैसे कान को कंधे से छूने की कोशिश कर रहे हों। 1015 सेकंड इसी स्थिति में रुकें और फिर वापस आएं। अब यही प्रक्रिया बाईं ओर दोहराएं। इससे गर्दन के साइड मसल्स स्ट्रेच होते हैं और जकड़न कम होती है।
- चिन टक एक्सरसाइज पीठ और गर्दन सीधी रखें। धीरे से ठुड्डी को अंदर की ओर खींचें, जैसे डबल चिन बना रहे हों। 510 सेकंड होल्ड करें और फिर रिलैक्स करें। इसे 810 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज गलत पोस्चर सुधारने और गर्दन के दर्द को कम करने में मदद करती है।
- नेक रोटेशन सिर को धीरेधीरे दाईं ओर घुमाएं, फिर सामने लाएं और बाईं ओर घुमाएं। एक पूरा सर्कल बनाएं, लेकिन झटके से मूवमेंट न करें। 56 बार क्लॉकवाइज और 56 बार एंटीक्लॉक वाइज करें। इससे स्टिफनेस कम होती है और मूवमेंट स्मूद बनता है।
- शोल्डर श्रग्स कंधों को कानों की तरफ ऊपर उठाएं और 5 सेकंड रोकें, फिर धीरेधीरे नीचे छोड़ें। इसे 1012 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज गर्दन और कंधों में जमा तनाव को रिलीज करती है।
- नेक फॉरवर्ड और बैकवर्ड बेंड धीरेधीरे सिर को आगे की ओर झुकाएं जिससे ठुड्डी छाती को छू सके। 10 सेकंड रुकें। फिर सिर को हल्का पीछे की ओर ले जाएं और आसमान की ओर देखें। फिर से 10 सेकंड होल्ड करें। यह गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
- कैटकाउ स्ट्रेच चारों हाथपैर के बल बैठें। सांस लेते हुए गर्दन ऊपर उठाएं और पीठ को हल्का नीचे की ओर झुकाएं । सांस छोड़ते हुए गर्दन नीचे करें और पीठ को गोल बनाएं। इसे 810 बार करें। यह पूरे स्पाइन और नेक को रिलैक्स करता है।
- सावधानियां एक्सरसाइज हमेशा धीरे करें, झटके न लगाएं। रोज 1015 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से बेहतर नतीजे मिलते हैं। साथ ही, सही पोस्चर में बैठना, स्क्रीन की ऊंचाई आंखों के बराबर रखना और बीचबीच में ब्रेक लेना भी जरूरी है।



