
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया. 11 दिनों के बाद पति ने दम तोड़ दिया. परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पत्नी जम्मू के एक लड़के के साथ फोन पर बात करती थी.
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग में पति पर चाकू से हमला कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे मामले पर परिवार ने महिला पर आरोप लगाया कि घटना के वक्त महिला अपने कथित प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. जब पति ने इसको लेकर एतराज किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और चाकू से हमला कर दिया.
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा. आखिरकार वो यह जंग हार गया और मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ले ली.
क्या था पूरा मामला?
फीलखाना पुलिस स्टेशन इलाके के बालाजी धाम दे रहने वाले और व्यवसायी रामकिशोर गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता (45) किराना बाजार में ब्रोकर का काम करते थे. उनकी मुलाकात बिरहाना रोड स्थित एक स्कूल की शिक्षिका निहारिका कश्यप से हुई थी. उन दोनों के रिश्ते में गहराई आई, एक दूसरे के दिल मिले और आखिरकार 30 जून 2017 को परिवार की सहमति से उनकी शादी हो गई. बताया जा रहा है इस जोड़े का एक 6 साल का बेटा भी है.
पत्नी का चल रहा था अफेयर
इस पूरे मामले पर मृतक के पिता रामकिशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 3 साल पहले निहारिका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जम्मू के एक लड़के के संपर्क में आई और लगातार उससे बात करने लगी. जिसकी जानकारी उनके पति मनीष गुप्ता को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया. जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होना शुरू हो गया. इस बीच, जानकारी सामने आई है कि पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि 5 जून की दोपहर निहारिका अपने मोबाइल पर बात कर रही थी.
निहारिका ने चाकू से मनीष के पेट पर किए कई वार
आरोप है कि पति-पत्नी के बीच जैसे-जैसे झगड़ा शुरू हुआ, निहारिक ने किचन से चाकू लाकर मनीष के पेट में कई बार वार किया. शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को तुरंत बिरहाना रोड स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां लगभग 11 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई.
पिता रामकिशोर गुप्ता का दावा
पिता रामकिशोर गुप्ता ने दावा किया कि अस्पताल में होश आने पर मनीष ने उन्हें बताया कि घटना के समय निहारिका घटना के समय निहारिका का कथित प्रेमी फोन पर था. परिवार का आरोप है कि हमले के बाद महिला ने फोन पर पूरी घटना बताई और उस दौरान फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उसे अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाया. हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है.



