CricketIndia

तिलक वर्मा को पीछे छोड़ राहुल बने नंबर 1, वैभव,अभिषेक,श्रेयस लिस्ट में; T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय

Satya Report: पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर ने आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में गजब की पारी खेली और 47 गेंदों पर शतक लगाते हुए नाबाद 152 रन बनाए। ये आईपीएल में तो किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया बेस्ट स्कोर तो रहा ही साथ ही साथ टी20 क्रिकेट में भी ये किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर रहा। राहुल ने तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर बने।

तिलक वर्मा को पीछे छोड़ राहुल बने नंबर 1, वैभव,अभिषेक,श्रेयस लिस्ट में; T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय
तिलक वर्मा को पीछे छोड़ राहुल बने नंबर 1, वैभव,अभिषेक,श्रेयस लिस्ट में; T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय

तिलक वर्मा से आगे निकले केएल राहुल

ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध 67 गेंदों पर 9 छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 226.87 का रहा। राहुल अब टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर बन गए। राहुल ने तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इससे पहले 151 रन की पारी खेली थी। यानी टी20 में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप6 बल्लेबाजों की लिस्ट में अब राहुल पहले नंबर पर तो वहीं तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर आ गए।

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 148 रन की पारी खेली थी तो वहीं श्रेयस अय्यर ने सिक्किम के खिलाफ 147 रन की पारी खेली थी और वो इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पुनीत बिष्ट हैं जिन्होंने मिजोरम के खिलाफ 146 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में छठे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने यूएई के खिलाफ 144 रन की पारी खेली थी।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप5 भारतीय बैटर

152 रन: केएल राहुल बनाम पीबीकेएस
151 रन: तिलक वर्मा बनाम मेघालय
148 रन: अभिषेक शर्मा बनाम बंगाल
147 रन: श्रेयस अय्यर बनाम सिक्किम
146 रन: पुनित बिष्ट बनाम मिजोरम
144 रन: वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई

ने मचाया कोहराम, रैनाइशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहितसंजू की बराबरी पर आए; पंतगिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे

केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली और ये उनके आईपीएल करियर का छठा शतक रहा जबकि टी20 करियर का 8वां शतक रहा। केएल राहुल अब आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर भी बन गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply