India

​पालक के संग नींबू…हर भारतीय की प्लेट में होने चाहिए 4 फूड कॉम्बिनेशन, एक्सपर्ट ने बताए

खाना सीधे तौर पर हमारी सेहत से जुड़ा होता है, इसलिए ये बेहद जरूरी है कि हम न सिर्फ ऐसे फूड खाएं जो न्यूट्रिशन से भरपूर हो, बल्कि उन्हें इस तरह से खाएं कि इससे हमें उनका पोषण पूरी तरह मिले. दरअसल ज्यादातर लोग इसके लिए ये ध्यान देते हैं कि वो क्या खा रहे हैं और उन्हें लगता है कि इससे पोषक तत्व शरीर को सही से मिल रहे हैं. हालांकि हमेशा ऐसा होता नहीं है. कुछ फूड्स में आपको ये भी देखना चाहिए कि आप उसे कौन से दूसरे फूड के साथ मिलाकर खा रहे हैं. एक्सपर्ट ने 4 ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बताए हैं जो हर भारतीय को अपनी थाली में एड करने चाहिए.

​पालक के संग नींबू…हर भारतीय की प्लेट में होने चाहिए 4 फूड कॉम्बिनेशन, एक्सपर्ट ने बताए

खाने को अगर सही तरह से खाया जाए तो उसमें मौजूद चीजें पोषक तत्वों के शरीर में अब्जॉर्प्शन के प्रोसेस को बेहतर बना सकती हैं. इससे गट हेल्थ और पाचन को भी सपोर्ट मिलता है. ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वसंत कुंज, नई दिल्ली में गैस्ट्रोएंट्रोलॉगी एंड हेपेटोलॉजी के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्स्य ने इस बारे में डिटेल के साथ जानकारी साझा की है.

टमाटर के साथ खाएं देसी घी

डॉक्टर शुभम कहते हैं कि 4 स्मार्ट फूड कॉम्बिनेशन हैं जो हर भारतीय की थाली में होने चाहिए. इसमें पहला है घी और टमाटर या फिर घी की जगह ऑलिव ऑयल. दरअसल टमाटर का लाइकोपीन एक फैट सॉल्युबल एंटीऑक्सीडेंट है. जब आप इसे हेल्दी फैट के साथ लेते हैं तो इसका शरीर में अब्जॉर्प्शन कई गुना ज्यादा इंप्रूव हो जाता है, जो हार्ट और लिवर सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है.

पालकदाल और नींबू

दूसरा फूड कॉम्बिनेशन डॉ शुभम ने बताया है पालक और नींबू का. आप दाल में पालक डालकर बना सकते हैं और इसमें नींबू एड कर सकते हैं. वो कहते हैं कि पालक में आयरन नॉनहीम होता है, जो नेचुरली बॉडी में कम ऑब्जर्व होता है. नींबू का विटामिन सी इसे बढ़ा देता है.

दही के साथ खाएं अलसी

डॉक्टर शुभम बताते हैं कि दही आपको प्रोबायोटिक देता है तो वहीं अलसी आपको सॉल्युबल फाइबर, ओमेगा 3 और ALA देता है. ये फूड साथ में खाए जाएं तो गट बैक्टीरिया इंप्रूव करने, स्टूल मूवमेंट सुधारने और इंफ्लामेशन कम करने को बहुत अच्छे से सपोर्ट करते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shubham Vatsya

हल्दी के साथ काली मिर्च

एक्सपर्ट ने चौथा फूड कॉम्बिनेशन बताया है हल्दी के साथ काली मिर्च लेना बेस्ट रहता है. वो कहते हैं कि हल्दी का एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन होता है जो बॉडी में बहुत कम ऑब्जर्व होता है. काली मिर्च का पिपरिन करक्यूमिन कीबायोअवेलेबिलिटी को बड़ा देते है और इसी वजह से करक्यूमिन के एंटीइंफ्लामेटरी फायदे शरीर को बहुत अच्छे से मिलते हैं. अब अगर आप अगली बार हल्दी वाला दूध पिएं तो इसमें काली मिर्च भी जरूर एड करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply