डीआईओएस कार्यालय के चर्चित घोटाले में पुलिस की विवेचना तेज हो गई है। जांच का दायरा बढ़ने के बाद संदिग्ध लेनदेन वाले खातों की संख्या 38 से बढ़कर 53 हो गई है। इन खातों में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज कर दी गई है। आरोपी की दो पत्नियों समेत तीन के खातों में 59 लाख रुपये की एफडी भी फ्रीज कराई गई है। यह घोटाला फरवरी माह में सामने आया था। पुलिस की चार टीमें विवेचना में जुटी हैं।
