IndiaTrending

कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी

Arun Bharti Kaushambi Conference: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में आयोजित लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और दलित पंचायत में पहुंचे बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी समाज की इच्छा के अनुसार गठबंधन करेगी, लेकिन यदि परिस्थितियां बनीं तो “एकला चलो” की रणनीति के तहत अकेले भी चुनाव मैदान में उतरेगी।

कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी
कौशाम्बी से लोजपा का चुनावी शंखनाद, अरुण भारती बोले- दलित समाज को जोड़कर जीतेंगे यूपी

अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था और आने वाले समय में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता जिस समाज से वोट लेते हैं, वास्तव में उसके हितों की राजनीति नहीं करते।

दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाने की तैयारी

अरुण भारती ने कहा कि लोजपा का लक्ष्य दलित, वंचित और पिछड़े समाज को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयराी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे। सांसद अरुण भारती ने कहा कि यदि समाज चाहेगा तो पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयरी करेंगे, नहीं तो ‘एकला चलो’ के नारे के साथ अकेले ही मैदान में उतरेंगे।

राम मंदिर में दान राशि चोरी पर प्रतिक्रिया

में दान राशि चोरी के कथित मामले पर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अरुण भारती ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और यदि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अरुण भारती ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। कौशाम्बी में आयोजित इस सम्मेलन को आगामी की तैयारी और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply