CrimeIndia

​कारोबार में घाटा या सूदखोरों का दबाव… परिवार के 4 लोगों की हत्या के बाद नरेंद्र ने क्यों किया सुसाइड?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों के कत्ल और सुसाइड की घटना से हड़कंप मच गया है. सवाल यह है कि कैटरिंग कारोबारी नरेंद्र साहू का कारोबार तो ठीक ही चल रहा था, फिर उसने अपने ही परिवार के चार लोगों का कत्ल कर सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया? वारदात के बाद मौके पर पहुंची भी इसी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है.

​कारोबार में घाटा या सूदखोरों का दबाव… परिवार के 4 लोगों की हत्या के बाद नरेंद्र ने क्यों किया सुसाइड?

पुलिस के मुताबिक मामला शहर में छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित एक घर का है. इसमें रहने वाला नरेंद्र साहू भोपाल में कैटरिंग का कारोबार करता था. वैसे तो उसका कारोबार ठीक था, लेकिन ऑफ सीजन की वजह से इन दिनों काम नहीं मिल रहा था. बताया जा रहा है है कि उसने अपने कारोबार के लिए काफी कर्ज लिया था, लेकिन इन दिनों काम नहीं होने की वजह से कर्ज चुकता नहीं कर पा रहा था. इसकी वजह से वह काफी दबाव में था.

सूदखोरों का भी था दबाव

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक नरेंद्र साहू का अपना रेस्टोरेंट था, इसमें घाटा होने की वजह से कुछ समय पहले यह बंद हो गया. इसकी वजह से वह करीब 15 दिनों से आर्थिक तंगी में आ गया. नरेंद्र ने जिन लोगों से कर्ज लिया था, वह अपने पैसे की वापसी के लिए दबाव बनाए हुए थे. उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं. इससे परेशान होकर नरेंद्र ने अपनी मां, पत्नी और दोनों छोटे बच्चों की चाकू से गला रेत दिया. फिर उसने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक फिलहाल चार मर्डर और एक सुसाइड का मामला सामने आया है. हालांकि अभी तक वारदात के पीछे की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चार लोगों के मिले शव

पलिस के मुताबिक नरेंद्र के घर से चार लोगों के शव मिले हैं. इनमें नरेंद्र साहू की पत्नी सोमलता साहू , मां सरस्वती साहू , बेटी कृति साहू और बेटा खुश साहू शामिल हैं. खुद नरेंद्र की लाश सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि नरेंद्र ने पहले अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. पुलिस के मुताबिक नरेंद्र ने यह वारदात उस समय अंजाम दिया, जब परिवार के लोग सो रहे थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply