Satya Report: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब फिल्म की रिलीज डेट जनवरी 2027 तय कर दी गई है, लेकिन इसी बीच एक नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता अश्विन कौशल इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अश्विन कौशल ने बताया कि उन्हें पहले किसी और रोल के लिए बुलाया गया था। वह संजय लीला भंसाली से पहली बार फिल्म सिटी में मिले थे। मुलाकात के बाद अगले ही दिन उन्हें कॉल आया कि उनका किरदार बदल दिया गया है और अब उन्हें रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभानी होगी।
रणबीर कपूर की तारीफ
अश्विन ने बताया कि ऋषि कपूर उनके आदर्श रहे हैं और उन्होंने उन्हें पिता समान माना। ऐसे में किस्मत ने उन्हें उनके बेटे रणबीर के पिता का रोल दे दिया।
उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद संस्कारी और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनके अंदर स्टारडम का बिल्कुल भी घमंड नहीं है और वह सेट पर सभी से बहुत प्यार और सम्मान से मिलते हैं।
फिल्म से जुड़ी जानकारी
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट बढ़कर लगभग 425 करोड़ रुपये हो गया है और इसकी शूटिंग शेड्यूल भी लंबा खिंच गया है। खासकर वॉर सीक्वेंस और कुछ गानों की शूटिंग में ज्यादा समय लग रहा है।
आलिया भट्ट ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म पर काम करना उनके लिए मैजिकल एक्सपीरियंस रहा है और भंसाली के साथ काम करना उनके करियर का खास मौका है।
अब यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।



