IndiaTrending

‘खूंखार शार्क के बीच प्यार का इजहार, पानी के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज’

‘खूंखार शार्क के बीच प्यार का इजहार, पानी के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज’

इंग्लैंड में एक शख्स ने शार्क टैंक के पानी के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया. जानिए इस हैरान कर देने वाली और रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में.

शार्क का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई खतरनाक शार्क के बीच बैठकर अपने प्यार का इजहार करे तो नजारा कैसा होगा? इंग्लैंड के एक शख्स ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

शार्क टैंक में अनोखा प्रपोजल

इंग्लैंड के बकिंघमशायर के रहने वाले जेम्स वाल्श ने अपनी गर्लफ्रेंड पेज कुक को प्रपोज करने के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक को चुना. पेज कुक को शार्क से बेहद प्यार है और वह हमेशा से उनके साथ तैरना चाहती थीं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेम्स ने लिंकनशायर के स्केग्नेस एक्वेरियम (Skegness Aquarium) के शार्क टैंक को अपनी सगाई के लिए चुना.

स्कूबा गियर पहनकर पानी के अंदर कही दिल की बात

10 सितंबर को हुए इस खास पल के लिए जेम्स ने एक्वेरियम के कर्मचारियों से पहले ही प्लानिंग कर ली थी. जब दोनों वेटसूट और स्कूबा गियर पहनकर शार्क के बीच पानी के अंदर डाइविंग कर रहे थे, तभी एक कर्मचारी चुपके से एक तख्ती लेकर वहां पहुंचा. जेम्स ने पानी के अंदर घुटनों के बल बैठकर वह तख्ती दिखाई, जिस पर लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?

प्रपोजल देख खुशी से रो पड़ीं प्रेमिका

शार्क को देखकर डरने के बजाय, इस सरप्राइज को पाकर पेज कुक खुशी से भावुक हो गईं. उन्होंने अपना स्कूबा मास्क हटाकर खुशी के आंसू पोछे और तुरंत ‘हां’ कह दिया. इसके बाद दोनों ने पानी के अंदर ही एक-दूसरे को गले लगाकर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना लिया. पेज ने बताया कि वह इस सरप्राइज से इतनी हैरान थीं कि वह कुछ पल के लिए यह भी भूल गईं कि वे किसी शार्क टैंक के अंदर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply