CrimeHealthTrendingUttar Pradesh

शामली में ‘लव जिहाद’: 3 मौलवी, जिम ट्रेनर समेत 10 गिरफ्तार…पुलिस ने खोले राज़, बताया कैसे धर्मांतरण के खेल फंसा करोड़पति केमिस्ट का बेटा!

शामली में ‘लव जिहाद’: 3 मौलवी, जिम ट्रेनर समेत 10 गिरफ्तार…पुलिस ने खोले राज़, बताया कैसे धर्मांतरण के खेल फंसा करोड़पति केमिस्ट का बेटा!

आरोप है कि महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने करोड़पति केमिस्ट के बेटे आयुष मलिक को बहला-फुसलाकर प्यार के जाल में फंसाया.आयुष का धर्मांतरण करने से लेकर गुपचुप निकाह कराने के मामले में पुलिस ने 3 मौलवी समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. जांच में पाकिस्तान के एंगल का भी खुलासा हुआ है.

शामली में ‘लव जिहाद’: 3 मौलवी, जिम ट्रेनर समेत 10 गिरफ्तार…पुलिस ने खोले राज़, बताया कैसे धर्मांतरण के खेल फंसा करोड़पति केमिस्ट का बेटा!

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां एक करोड़पति केमिस्ट के बेटे के जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की. पुलिस के मुताबिक, महिला जिम ट्रेनर ने प्रॉपर्टी के लालच में करोड़पति के बेटे को इस्लाम में परिवर्तित करने, उसका नाम बदलने और निकाह के बाद दाढ़ी बढ़ाने के लिए उकसाया.पुलिस का दावा है कि युवक को एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत रिश्ते में फंसाया गया था और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला गया था.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी देवराज मलिक के इकलौते बेटे 27 वर्षीय आयुष मलिक की मुलाकात 25 वर्षीय चांदनी कुरैशी से पांच साल पहले उनके फैमिली जिम में हुई थी. उस समय आयुष की पढ़ाई कर रहे थे. परिवार का आरोप है कि चांदनी और अन्य लोगों ने उन्हें बहला-फुसलाकर रिश्ते में फंसाया. फिर जबरन इस्लाम धर्म अपनाया और नाम बदलकर मोहम्मद अली या रहमान रख दिया. चार साल पहले दोनों के गुपचुप तरीके से निकाह करने का भी दावा है. 

मस्जिद से मिली तस्वीरों से हुआ खुलासा

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि आयुष ने दाढ़ी बढ़ा ली थी, सिर पर टोपी पहनने लगा था और उसे मस्जिद जाते हुए देखा गया था. इस मामले में कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें आयुष को मस्जिद में नमाज पढ़ते और अपनी मेडिकल दुकान पर पारंपरिक मुस्लिम पोशाक पहने बैठे हुए दिखाया गया है. हालांकि मामले पर आयुष ने चुप्पी साधी हुई है लेकिन परिवार वालों ने संपत्ति हड़पने के डर से पुलिस में 6 जून को ही शिकायत दर्ज करा दी थी.

जांच के बाद 10 लोग हिरासत में

आयुष परिवार के पिता देवराज मलिक ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस की एफआईआर में मौलवियों समेत 10 लोगों के नाम हैं, जिसमें चांदनी कुरैशी, उसके परिवार के 6 सदस्यों समेत 3 मौलवियों को हिरासत में ले लिया है. मामले में पुलिस पाकिस्तान की भूमिका की जांच कर रही है. 

फिलहाल, पुलिस की एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम आयुष मलिक के दिमाग में गलत विचार डालने, जबरन धर्मांतरण, जाली निकाहनामा, पैसों की हेराफेरी और जानलेवा धमकियों के आरोप में जांच-पड़ताल और पूछताछ कर रही है. इस मामले में आयुष ने चुप्पी साधी हुई है, जबकि परिवार को संपत्ति हड़पने का डर है.

5 साल पुराना है आयुष-चांदनी का रिश्ता

पुलिस की जांच से पता चला है कि आयुष और चांदनी के रिलेशनशिप को 5 साल हो चुके हैं. 1 साल के अंदर दोनों की बॉन्डिंग मजबूत हो गई थी. ये बात 4 साल पहले की है जब दोनों के लिए सीक्रेटली एक इस्लामी विवाद समारोह ‘निकाह’ आयोजित किया गया था, जिसमें एक नकली निकाहनामा भी तैयार हुआ था.

इसी के बाद परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रैशर आने लगा. परिवार का आरोप है कि आयुष को जान से मारने की धमकी मिलीं, जिसके बाद उसने अपना हुलिया बदला, दाढ़ी बढ़ाई और इस्लामिक अनुष्ठानों में शामिल होने लगा.

हिंदू धर्म गुरू ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

शामली के हनुमानधाम थाना क्षेत्र के इस मामले में हिंदू धर्म गुरू स्वामी यशवीर महाराज ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है. सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो में यशवीर महाराज ने कहा कि धर्मांतरण मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली तो समाज के लोगों के साथ जमआंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे.

हालांकि अपने वीडियो में स्वामी यशवीर महाराज ने आयुष मलिक के परिवार पर भी धर्मांतरण का आरोप लगाया था जिसे परिवार ने सिरे से नकार दिया और हनुमान मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना करने और अपने धर्म में बने रहने की सफाई दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply