LPG Gas Cylinder Price Cut Drop: शनिवार से अगस्त के महीने की शुरूआत हो गई है। महीने के पहले दिन बड़ी खुशखबरी मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती करते हुए दाम घटा दिए हैं। इसके बाद व्यापारियों के लिए बड़ी राहत मिली है। देखें आपके शहर के क्या रेट हैं।

दिल्ली और कोलकाता में इतना सस्ता हुआ
ताजा रेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती हुई है। तो वहीं जिसके बाद इसकी नई कीमत 2,728 रुपये हो गई है। कोलकाता में सिलेंडर 209 रुपये सस्ता होने के बाद ये 2,872 रुपए 50 पैसे में मिलेगा।
लगातार दूसरे महीने गिरावट
आपको बता दें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ये लगातार दूसरे महीने कटौती हुई है। बीते माह जुलाई 2026 में भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी।
बीते महीने दिल्ली के रेट
आपको बता दें बीते महीने दिल्ली में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई थी, जबकि कोलकाता में यह 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081.50 रुपये रह गई थी।
दो महीने में 385.50 रुपये सस्ता
जुलाई और अगस्त दो महीनों की बात करें तो दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 385.50 रुपये की कमी आई है। इस कटौती से माना जा रहा है कि इससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं
आपको बता दें भले ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, पर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को नई दरों का लाभ नहीं मिलेगा।
सिलेंडर सस्ता, चीजें नहीं
आपको बता दें कमर्शियल गैस सिलेंडर जब महंगा होता है तो चीजों महंगी कर दी जाती हैं। पर इसके सस्ते होने पर आम जनता को कोई राहत नहीं है। होटल और रेस्टोरेंट में एक बार दाम बढ़ाने के बाद फूड सस्ता नहीं किया जाता है।
यह भी पढ़ें :



