Sanjay Singh On Lucknow Coaching Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गहरा दुख जताते हुए इसे बेहद हृदयविदारक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को बड़े सपनों के साथ पढ़ने भेजा था, आज वे अपूरणीय क्षति झेल रहे हैं। संजय सिंह ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और यदि फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संस्थान संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की भी मांग की। लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए इस हादसे में कई छात्रों की मौत हुई है।
संजय सिंह ने जताया गहरा शोक
आप सांसद संजय सिंह ने कहा लखनऊ से आ रही यह खबर अत्यंत विचलित और व्यथित करने वाली है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को बड़े सपनों और उम्मीदों के साथ पढ़ने भेजा था, आज उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत बच्चों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को यह असह्य आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में आम आदमी पार्टी पूरी संवेदना के साथ हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
लापरवाही पर तुरंत हो कड़ी कार्रवाई
सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। राजधानी के इस व्यावसायिक भवन और कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी क्यों की गई और इसे ‘नोऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ कैसे जारी हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच अभी होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा में की गई यह लापरवाही अक्षम्य है। इसके लिए जो भी प्रशासनिक अधिकारी या संचालक जिम्मेदार हैं, उन पर तुरंत कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
न्याय और राहत की मांग
पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की गई है इस पूरे हादसे की एक उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच तुरंत शुरू की जाए, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।
पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग
तो वहीं उन्होनें के इस दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अविलंब उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए और घायलों के उच्च स्तरीय इलाज की पूरी व्यवस्था तत्काल सरकारी खर्चे पर किया जाए।
ये भी पढे़ं
सभी कोचिंग संस्थानों के ऑडिट की मांग
ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय संचालित हो रहे सभी नए और पूराने कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और शैक्षणिक केंद्रों का आज से ही कड़ा फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू किया जाए। जिससे दूबारा इस तरह कि घटना से बचा जा सके।



