TrendingUttar Pradesh

​Lucknow News : सेवानिवृत्त पीसीएस अफसरों ने साझा किया दर्द, उठाई समस्याएं

​Lucknow News : सेवानिवृत्त पीसीएस अफसरों ने साझा किया दर्द, उठाई समस्याएं

लखनऊ, अमृत विचारः पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन की लखनऊ जनपद क्लस्टर बैठक रविवार को सेक्टर14, वृंदावन योजना में अवधेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारी बारिश के बावजूद बैठक में 53 सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सेवानिवृत्ति के बाद आने वाली विभिन्न समस्याओं, मेडिकल रीइंबर्समेंट, न्यायालय में सरकार की ओर से साक्षी के रूप में उपस्थित होने पर पीए/डीए के भुगतान तथा बीमारी की सूचना दिए जाने के बावजूद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने जैसे मामलों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष टीएन द्विवेदी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संचालन प्रांतीय महासचिव अमृतलाल साहू ने किया। रामकुमार गौतम, जीत लाल सैनी और पीपी उपाध्याय संयुक्त संयोजक रहे। प्रांतीय अध्यक्ष टीएन द्विवेदी ने सेवानिवृत्ति के समय पेंशन के नगदीकरण के लिए होने वाली पेंशन कटौती की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष किए जाने से संबंधित प्रक्रिया और न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की जानकारी दी।

प्रांतीय महासचिव अमृतलाल साहू ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल किए जाने की मांग तथा देशभर में कर्मचारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष और आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।

हर शहरमोहल्ले के रिटायर्ड PCS अफसरों से संपर्क का सुझाव

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार गौतम ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शहर और मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों की सूची तैयार कर उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखने का सुझाव दिया। उन्होंने आपसी मेलजोल बढ़ाने और जरूरत के समय एकदूसरे के सुखदुख में सहभागी बनने पर भी जोर दिया। प्रांतीय अध्यक्ष ने संयुक्त पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित धरनाप्रदर्शनों में अधिक से अधिक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता, गंगाराम गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, भगवान दीन वर्मा, सुरेश चंद शर्मा, वीरेंद्र बहादुर सिंह, अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, महेश प्रकाश, सोबरन सिंह, विनय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार शुक्ला, विद्या शंकर सिंह, शिव शंकर गुप्ता, तिलकधारी यादव, अनिल चतुर्वेदी, मोतीलाल यादव, राजकुमार, राकेश कुमार गुप्त, पारस मौर्य, भारत लाल सरोज, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार गुप्ता, राम भरत तिवारी, राजेश चंद्र, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जीत लाल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply