TrendingUttar Pradesh

​Lucknow News : PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में बांटे फल

​Lucknow News : PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने  सिविल अस्पताल में बांटे फल

लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। राजधानी लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों को फल वितरित किए।

इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत आज प्रदेश के सभी अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा पूरे प्रदेश में एक महीने तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी।

खबर अपडेट हो रही है…

खबर अपडेट हो रही है….

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply