TrendingUttar Pradesh

लखनऊ : टीएससी गर्ल्स टीम ने फायरिंग में लहराया परचम

लखनऊ : टीएससी गर्ल्स टीम ने फायरिंग में लहराया परचम

लखनऊ, अमृत विचार : एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैम्प गर्ल्स टीम ने बरेली में आयोजित 10 दिवसीय इंटर ग्रुप में शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। शूटिंग प्रतियोगिता में एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के 11वें एनसीसी ग्रुपों के टीमों ने हिस्सा लिया था।

फायारिंग में 63 यूपी बटालियन एनसीसी की जूनियर विंग की कैडेट जिज्ञासा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता वहीं 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की जूनियर विंग की कैडेट हिमानी ने स्नैप फायर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सीनियर विंग की कैडेट अयुष्मिता पटेल ने स्नैप फायर में रजत पदक जबकि जेडी एंड एफएस में कैडेट अनन्या तिवारी ने रजत पदक जीता। लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के शॉर्ट फायरिंग रेंज में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार पाठक के दिशा निर्देशन में फायरिंग अभ्यास किया गया।

इस टूर्नामेंट के दौरान तमाम बालिका कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें ऑब्स्टेकल टास्क, हेल्थ व हाइजीन, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस व फील्ड सिग्नल्स तथा सर्विस विषयों की लिखित प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस टीम को लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इनमें से चुनिंदा चयनित कैडेटों को आगे स्तर का कैम्प करने का मौका मिलेगा जहां वे दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय थल सैनिक कैम्प विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply