CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब होगा मैदान पर पहली बार आमना सामना

Satya Report: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से छाए हुए हैं। रन बनाएं तब तो उनकी बात होती ही है, अगर ना बनाएं तो भी चर्चा होती है। अभी तो वैभव आईपीएल ही खेल रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल गेंदबाजों को उन्होंने छक्के छुड़ा रखे हैं। हर मैच में उनके सामने नई चुनौती आती है, जिसका वे बड़ी खूबसूरती से सामना करते हैं। अब आज वैभव सूर्यवंशी उस गेंदबाज का सामना करेंगे, जिसने उनके जन्म से पहले ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिचेल स्टार्क की, जो आज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब होगा मैदान पर पहली बार आमना सामना
वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब होगा मैदान पर पहली बार आमना सामना

इस साल अब तक ऐसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

साल 2011 में 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी का जन्म हुआ था। यानी अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने 15 साल की उम्र पूरी की है। ये उनका आईपीएल का दूसरा ही सीजन हैे। इस दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपना नाम बना लिया है। वैभव ने इस साल अब तक 9 मैच खेलकर 400 रन बना लिए हैं और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ​लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे 44.44 के औसत और 238.10 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम 31 सिक्स हैं। 

मिचेल स्टार्क ने साल 2010 में ही कर लिया था इंटरनेशनल डेब्यू

अब बात मिचेल स्टार्क की करते हैं। मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटलस की टीम में हैं, हालांकि पूरी तरह से ​फिट न होने के कारण वे अब तक इस साल अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब उन्हें हरी झंडी मिल गई है और आज शायद वे पहला मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। मिचेल स्टार्क का जन्म तो साल 1990 में हुआ था और इस वक्त वे 36 साल के हैं। मिचेल स्टार्क ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2010 में खेला था, तब उन्होंने वनडे मैच नहीं खेला था। यानी जब स्टार्क का डेब्यू हुआ, तब वैभव सूर्यवंशी का जन्म तक नहीं हुआ था। 

आज होगा वैभव सूर्यवंशी ​​बनाम मिचेल स्टार्क मुकाबला

मिचेल स्टार्क ने साल दिसंबर 2011 में अपना पहला टेस्ट और फिर साल 2012 सितंबर में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। तब तक वैभव का जन्म हो गया था। लेकिन इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि जब पहली बार वैभव इतने सीनियर और बड़े गेंदबाज का सामना करेंगे तो कैसे खेलेंगे। अब तक उन्होंने गेंदबाज को नहीं, बल्कि गेंद को खेला है, क्या इस मैच में भी वे ऐसा ही करेंगे। क्या वैभव सूर्यवंशी पहली ही बॉल पर चौका या छक्का जड़ देंगे या फिर मिचेल स्टार्क उन्हें आउट कर देंगे। इसका जवाब शाम करीब साढ़े सा​त बजे ही मिलेगा। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply