India

Mahindra Thar भी हो जाएगी लग्जरी! इस दिन लॉन्च हो सकता है SUV का नया मॉडल

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV Thar 3Door को जल्द ही नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नई Thar को अपने सालाना फ्रीडम ड्राइव इवेंट में 15 अगस्त के आसपास पेश कर सकती है. पिछले साल Thar में मामूली बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार कंपनी SUV में कई बड़े अपडेट देने की तैयारी में है.

Mahindra Thar भी हो जाएगी लग्जरी! इस दिन लॉन्च हो सकता है SUV का नया मॉडल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई Thar 3Door में डिजाइन से लेकर सेफ्टी और आराम तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खास बात यह है कि SUV का रफ और दमदार अंदाज पहले जैसा ही रखा जाएगा. हालांकि, इसके केबिन और फीचर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है.

ADAS से बढ़ेगी सेफ्टी

नई Mahindra Thar में सबसे बड़ा अपडेट ADAS यानी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्मट हो सकता है. टेस्टिंग के दौरान देखी गई कुछ गाड़ियों में विंडशील्ड के पीछे फ्रंट कैमरा नजर आया है. इससे माना जा रहा है कि नई Thar में ADAS फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इससे ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस अपडेट के साथ Thar महिंद्रा की Thar Roxx और ScorpioN जैसी नई SUVs के और करीब आ जाएगी.

मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

नई Thar के केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौजूदा एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 10.25 इंच का पूरी तरह डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इस स्क्रीन पर स्पीड और फ्यूल जैसी सामान्य जानकारी के अलावा नेविगेशन, ऑफरोडिंग से जुड़ी जानकारी, माइलेज और गाड़ी से जुड़े जरूरी अलर्ट भी देखे जा सकेंगे. इसमें अलगअलग डिस्प्ले लेआउट का विकल्प भी मिल सकता है. नई Thar में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए प्रीमियम Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है. इससे SUV का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस हो सकता है.

Thar Roxx जैसी नई डिजाइन

नई Thar के डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि, इसका बॉक्सी और रफ लुक बरकरार रहेगा. इसमें नई ग्रिल, गोल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और Cशेप DRLs दिए जा सकते हैं. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है. टेस्टिंग के दौरान SUV में नए डुअलटोन अलॉय व्हील्स भी देखे गए हैं. इनमें 5स्पोक डिजाइन दिया जा सकता है. इनके 18 इंच के होने की उम्मीद है, जबकि महंगे वेरिएंट में 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स और बदला हुआ बंपर मिल सकता है. इससे Thar का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न हो जाएगा, लेकिन इसकी रफटफ पहचान बरकरार रहेगी.

पहली बार मिल सकती हैं वेंटिलेटेड सीटें

नई Thar 3Door में लंबे समय से ग्राहक जिस फीचर की मांग कर रहे हैं, वह भी मिल सकता है. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी जा सकती हैं. यह फीचर पहले से Thar Roxx में मिलता है. गर्म मौसम में यह फीचर खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकता है. नई Thar में मैनुअल AC की जगह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया जा सकता है. इससे गाड़ी के अंदर का तापमान अपने आप सेट रखने में मदद मिलेगी. यह फीचर SUV को ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बनाने में मदद करेगा. कुल मिलाकर नई Mahindra Thar 3Door में कंपनी सेफ्टी, टेक्नोलॉजी, आराम और डिजाइन पर खास ध्यान दे रही है. अगर ये सभी फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में आते हैं, तो नई Thar पहले के मुकाबले काफी ज्यादा प्रीमियम हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply