India

लॉन्च से पहले Mahindra Vision S का इंटीरियर आया सामने, मिलेंगे दमदार फीचर्स

महिंद्रा अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Vision S पर काफी समय से काम कर रही है. कंपनी ने पिछले साल इस SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था, जिसके बाद से इसके कई टेस्ट मॉडल सड़कों पर नजर आ चुके हैं. अब इस नई SUV का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ी का एक्सटीरियर ही नहीं बल्कि इसके केबिन की झलक भी देखने को मिली है.

लॉन्च से पहले Mahindra Vision S  का इंटीरियर आया सामने, मिलेंगे दमदार फीचर्स

बॉक्सी डिजाइन और दमदार लुक

का डिजाइन काफी दमदार नजर आ रहा है. इसमें बॉक्सी शेप, ऊंचा बोनट और मजबूत SUV जैसा लुक दिया गया है. टेस्ट मॉडल में अभी थार रॉक्स जैसी राउंड LED प्रोजेक्टर लाइट्स दिखाई दे रही हैं, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल में अलग डिजाइन के हेडलैंप मिलने की उम्मीद है.

इसके फ्रंट में नई ग्रिल, बड़ा बंपर और मजबूत स्टाइल देखने को मिलता है. इसके अलावा SUV में XUV700 जैसी अलॉय व्हील डिजाइन, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, व्हील आर्च पर मोटी ब्लैक क्लैडिंग और पीछे टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिया गया है. हालांकि, पीछे की टेल लाइट अभी टेस्टिंग यूनिट जैसी लग रही है.

केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स

Vision S के इंटीरियर की पहली झलक भी काफी खास रही. इसमें पूरी तरह नया डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिला है, जो कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलताजुलता है. डैशबोर्ड में लेयर्ड डिजाइन, वर्टिकल AC वेंट्स और फिजिकल बटन दिए गए हैं.इन बटनों से क्लाइमेट कंट्रोल, सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है. टेस्ट मॉडल में कार वाला स्टीयरिंग व्हील नजर आया है, लेकिन प्रोडक्शन वर्जन में नया स्टीयरिंग डिजाइन मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा कार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक ORVM फोल्ड करने जैसे बटन भी दिखाई दिए हैं. सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसमें मैनुअल सीट एडजस्टमेंट, मैनुअल हैंडब्रेक और पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर भी मौजूद है. यह टेस्ट मॉडल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला नजर आया है.

नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

Mahindra Vision S एक सब4 मीटर SUV होगी और इसे कंपनी के नए NUIQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने में सक्षम है.इस SUV में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. आने वाले समय में इसका हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में आ सकता है. लॉन्च के बाद यह SUV कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में महिंद्रा की पकड़ को और मजबूत कर सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply