BollywoodIndia

Main Vaapas Aaunga OTT: ओटीटी पर प्यार का पाठ पढ़ाएगी ‘मैं वापस आऊंगा’, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट रोमांटिक फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।

Main Vaapas Aaunga OTT: ओटीटी पर प्यार का पाठ पढ़ाएगी ‘मैं वापस आऊंगा’, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

मौजूदा समय में अगर किसी फिल्म पर दर्शक बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं, तो वह निर्देशक इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है। पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने वाली अभिनेता दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के दूसरे वीक में जोरदार वापसी करके हर किसी को हैरान कर दिया है।

इसके साथ ही अब ‘मैं वापस आऊंगा’ की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जा सकता है।

ओटीटी पर कहां आएगी ‘मैं वापस आऊंगा’

सिनेमा जगत में देखा जाता है कि जो फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, उसे ओटीटी पर आने में समय लगता है। आमतौर पर मूवीज की ओटीटी रिलीज की विंडो 4560 दिन के बीच होती है और ‘मैं वापस आऊंगा’ के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

फिलहाल ये मूवी सक्सेसफुली तरीके से थिएटर्स में ऑडियंस का मनोरंजन कर रही है। अब बात की जाए ‘मैं वापस आऊंगा’ की ओटीटी रिलीज के बारे में तो फिल्म ओपनिंग क्रेडिट सीन में ही इस बात का खुलासा हो गया था कि ये रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी।

रिलीज से पहले ही इम्तियाज अली ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की ओटीटी डील के लिए नेटफ्लिक्स से समझौता किया है और इस आधार पर सिनेमाघरों से उतरने के कुछ समय बाद ‘मैं वापस आऊंगा’ को इसी प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी ‘मैं वापस आऊंगा’ की ओटीटी रिलीज की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, क्योंकि मूवी अपनी रिलीज के महज 11 दिनों का समय बीता है।

ऐसे में जो फैंस इस मूवी की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी अगस्त महीने तक सब्र करना पड़ेगा। मालूम हो कि इस मूवी में दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘मैं वापस आऊंगा’ का कमबैक

रिलीज पहले वीक में बॉक्स ऑफिस पर महज 12 करोड़ की कमाई करने वाली ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे वीकेंड में अपनी धमाकेदार कमाई से हर किसी को चौंका दिया है। पिछली चार दिनों के भीतर इस मूवी ने दोगुनी से अधिक इनकम की है और फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 26 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply