IndiaTrendingUttar Pradesh

कानपुर के गणेश मंदिर से मुकुट चोरी में पकड़ा गया कासगंज का माजिद

Satya Report: कानपुर के गणेश मंदिर से मुकुट चोरी में पकड़ा गया कासगंज का माजिद

 

 

  .

कानपुर, संवाददाता। कासगंज के मजिद अंसारी उर्फ माजिद ने श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से सात मुकुट चोरी किए थे। पुलिस ने 500 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज देखने के बाद आरोपित को उसकी पत्नी और चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफ के साथ कासगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी समेत 154 ग्राम चांदी के बिस्किट, नकद 23,200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपित के अनुसार सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज कराने और क्षतिग्रस्त स्कूटी की मरम्मत के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मंदिर में 11 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर दाखिल हुआ।

उसके साथ मौजूद महिला व बच्चा मंदिर के बाहर ही खड़े थे। मंदिर के द्वितीय तल में बनी भगवान गणेश की सात मूर्तियों से वह व्यक्ति चांदी के मुकुट चोरी करके ले गया। जिनका वजन करीब 700 ग्राम और कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हरबंश मोहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 500 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज देखने के बाद रविवार को कासगंज के थाना पटियाली अंतर्गत गांव श्री नगला निवासी मजिद अंसारी उर्फ माजिद व उसकी पत्नी अंजुम परवीन को पकड़ा। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफ कासगंज के थाना गंज डुंडवारा अंतर्गत मोहल्ला मंसूर चौक निवासी जावेद अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply