जयपुर
राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों के एलान के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी नवीन आदेशों के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के 21 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नवीन पदस्थापन किए गए हैं।

बता दें कि संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करना और स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कामकाज को गति देना है। वहीं, वजीरपुर की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखकर कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
तुरंत जॉइनिंग के कड़े निर्देश
कार्मिक विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण काल या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही कार्यभार संभालने की रिपोर्ट तुरंत आधिकारिक ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना रिलीवर का इंतजार किए अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करें। आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
शैफाली कुशवाहा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
अशोक कुमार शर्माI: भूप्रबंध अधिकारी, जयपुर
श्रवण सिंह: उपखंड अधिकारी, प्रतापगढ़
कमल सिंह यादव: आयुक्त, नगर निगम, भीलवाड़ा
महावीर सिंहII: उपायुक्त, नगर निगम , अजमेर
अरविंद शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
महेशचंद्र मान: उपखंड अधिकारी, हिण्डौन
महीपाल सिंह: उपखंड अधिकारी, वजीरपुर
राजीव शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भरतपुर
रजनी माधीवाल: उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर
सीता शर्मा: सहायक कलक्टर , नागौर
सोहन सिंह नरूका: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली
भारती भारद्वाज: उपखंड अधिकारी, कुम्हेर
निहारिका शर्मा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
विष्णु बंसल: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
अमिता बिश्नोई: सहायक निदेशक, लोक सेवाएं , श्रीगंगानगर
सुरेश कुमार राव: उपखंड अधिकारी, धौलपुर
राजीव बड़गूजर: उपखंड अधिकारी, असनावर
मोहन चौधरी: उपखंड अधिकारी, पीसांगन
रजत: उपखंड अधिकारी, मूंडवा
पायल जैन: भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण, भरतपुर



