IndiaTrending

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर

UP IPS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सरकार ने प्रदेश के 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में मुथा अशोक जैन का नाम सबसे प्रमुख है। इसके पहले वो मुख्यमंत्री योगी के गृह जिले गोरखपुर कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। अब उनको पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय, राजधानी लखनऊ भेजा गया है।

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर

उत्तर प्रदेश की ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर का भी ट्रांसफर किया गया है। सेंगर को अब पुलिस महानिदेशक अभिसूचना बना दिया गया है। इसके अलावा उनको पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज में मिली पोस्टिंग

संगम नगरी प्रयागराज में पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। 1995 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रामकुमार को गोरखपुर में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, में तरुण गाबा नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

आनंद सुरेश राव कुलकर्णी बने सचिव

इसके अलावा आईपीएस आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का एडीजी, आईपीएस धर्मवीर आईजी पीएसी पूर्वी जोन बनाए गए हैं।

आईपीएस मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आईजी, आईपीएस अनूप कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक और आईपीएस आनंद कुमार को में पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी मिली है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply