आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कई लोग अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करना पसंद करते हैं. प्रोटीन बार भी इन्हीं में से एक है, जिसे वर्कआउट करने वाले लोगों के साथसाथ हेल्दी स्नैक पसंद करने वाले लोग भी खाना पसंद करते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले कई प्रोटीन बार में ज्यादा चीनी, प्रिजर्वेटिव और दूसरी चीजें मिलाई जा सकती हैं. ऐसे में इन्हें घर पर बनाना एक अच्छा और आसान विकल्प हो सकता है.

और पीनट बटर से बना हाईप्रोटीन बार स्वादिष्ट होने के साथसाथ पोषण से भी भरपूर होता है. ओट्स में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और बीटाग्लूकन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, पीनट बटर में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं. इन दोनों से बना प्रोटीन बार लंबे समय तक पेट भरा रखने और शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं ओट्स और पीनट बटर से हाईप्रोटीन बार कैसे बनाएं और इसे खाने का सही तरीका क्या है.
ओट्स और पीनट बटर से कैसे बनाएं हाईप्रोटीन बार?
हाईप्रोटीन बार बनाने के लिए 1 कप ओट्स, आधा कप बिना चीनी वाला पीनट बटर, 2 से 3 बड़े चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम या अखरोट, 1 बड़ा चम्मच कद्दू या चिया के बीज और थोड़ासा दालचीनी पाउडर लें. सबसे पहले ओट्स को हल्का भून लें. अब एक बाउल में पीनट बटर और शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंटें. इसमें ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और बीज डालकर अच्छी तरह मिला लें.
तैयार मिश्रण को बटर पेपर लगी ट्रे या डिब्बे में फैलाकर अच्छी तरह दबाएं और 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें. यह हाईप्रोटीन बार प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने, एनर्जी देने और वर्कआउट के बाद शरीर की रिकवरी में मदद कर सकता है.
हाईप्रोटीन बार कब और कैसे खाएं?
हाईप्रोटीन बार को सुबह के नाश्ते के साथ, दोपहर या शाम के हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है. वर्कआउट से लगभग 30 से 60 मिनट पहले इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिल सकती है. वहीं, वर्कआउट के बाद इसे खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है.
ऑफिस या बाहर रहने के दौरान भूख लगने पर भी यह एक अच्छा स्नैक हो सकता है. हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं और पूरे दिन के खानपान में फल, सब्जियां और दूसरी पौष्टिक चीजों को भी शामिल करें.
हाईप्रोटीन बार बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
हाईप्रोटीन बार बनाते समय बिना चीनी वाला पीनट बटर चुनेंएम अगर शहद डाल रहे हैं, तो उसकी मात्रा ज्यादा न रखें. ओट्स और ड्राई फ्रूट्स अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए.
बार तैयार होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें, ताकि यह ज्यादा समय तक ताजा रहे. स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरत से ज्यादा चीनी या मीठे सिरप मिलाने से बचें, ताकि यह हेल्दी भी बना रहे.



