कभी बहुत तेज भूख लगी हो और गैस भी खत्म हो जाए और बाहर से कुछ ऑर्डर करने का मन न हो तो आप No Cook Poha Recipe ट्राई कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ महंगाई के इस दौर में जहां रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है, वहीं कई लोग ऐसे आसान और किफायती नाश्ते की तलाश में रहते हैं जिसे कम संसाधनों में तैयार किया जा सके।

ऐसे में यह रेसिपी आपके कई तरीके से काम आ सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह से पोहे बनाने पर आपको पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद भी इसका स्वाद और टेक्सचर काफी अच्छा लगेगा। हेल्दी बेक्रफास्ट का विकल्प तलाशने वालों के लिए भी यह रेसिपी परफेक्ट है। इसमें तेल का इस्तेमाल भी नहीं होता, इसलिए यह हल्का और हेल्दी नाश्ता माना जा सकता है।
बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप मीडियम पोहा
¼ छोटी चम्मच हल्दी
1 चुटकी चीनी
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
1 हरी मिर्च
1 छोटी गाजर
12 चम्मच हरा धनिया
½ नींबू का रस
12 चम्मच भुनी मूंगफली
थोड़ा नमकीन या सेव
चाट मसाला स्वादानुसार
स्वादानुसार नमक
पोहा तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले पोहे को धोएं
सबसे पहले पोहे को एक छलनी या बड़े बर्तन में निकाल लें। फिर इसे साफ पानी से एकदो बार हल्के हाथों से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि पोहे को पानी में लंबे समय तक नहीं छोड़ना है। ऐसा करने से वह जरूरत से ज्यादा नरम होकर चिपचिपा हो सकता है। धोने के बाद अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दें।
पोहे में डालें मसाले
अब आपको धुले हुए पोहे में नमक, हल्दी और एक चुटकी चीनी मिलानी है। अब ऊपर से 12 चम्मच पानी छिड़ककर हल्के हाथों से मिलाएं। ऐसा करने से न केवल पोहे में स्वाद और रंग आएगा बल्कि मुलायम भी हो जाएगा।
फिर थोड़ी देर ढककर रखें
इतना करने के बाद अब आपको पोहे वाले बर्तन को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना है। इस दौरान पोहा अपनी नमी को अवशोषित कर लेता है और बिना पकाए ही खाने योग्य मुलायम हो जाता है।
मनपसंद ताजी सब्जियां मिलाएं
पोहा में आप अपनी पसंद मुताबिक सब्जियां डाल सकते हैं। जब पोहा अच्छी तरह फूल जाए, तब उसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इस रेसिपी में तड़का नहीं लगाया जाता, इसलिए ताजी सब्जियां इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर बनाती हैं।
लास्ट में डालें ये चीजें
अब इसमें हरा धनिया, जीरावन मसाला या चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अंत में भुनी मूंगफली और थोड़ा नमकीन या सेव डालकर परोसें। इससे पोहे में हल्का क्रंच और चटपटा स्वाद आ जाता है।
यहां देखें वीडियो: https://www.instagram.com/bharatzkitchen/



