Trending

बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची

Honey Chilli Potato Recipe: अगर आपको तीखा, चटपटा खाना पसंद है, तो चिली पोटैटो आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। यह एक ऐसी रेसिपी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है  बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची

हनी चिली पोटैटो के लिए सामग्री

  • आलू 450 ग्राम
  • तेल जरूरत अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
  • रेड चिली पेस्ट 3 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर 7 बड़े चम्मच
  • मैदा 1 कप
  • नमक 1.5 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर 3/4 चम्मच
  • पानी 1/2 कप
  • लहसुन 1 बड़ा चम्मच
  • रेड चिली फ्लेक्स 1 चम्मच
  • सफेद तिल 3 बड़े चम्मच
  • सिरका 1 चम्मच
  • सोया सॉस 2 चम्मच
  • टमाटर केचप 2 बड़े चम्मच
  • शहद 23 बड़े चम्मच
  • हरा प्याज 2 बड़े चम्मच

हनी चिली पोटैटो बनाने की विधि

हनी बनाने के लिए छिले हुए आलू को फ्रेंच फ्राइज़ शेप में काट लें। उसके बाद पानी सिरका और नमक के साथ आलू को पानी में उबलने के लिए रख दें। आलू को 34 मिनट तक पकाएं, फिर इसे बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए बाहर रख दें।

बैटर बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और पानी डालें और लगातार फेंटते हुए थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार करें, ध्यान रहे कि फेंटते समय पानी धीरेधीरे डालें।

 

इसके बाद, ब्लांच किए हुए आलू को बैटर में डुबोकर कोट करें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें। यह स्टेप फिर से दोहराये। इससे आलू एकदम क्रिस्पी हो जाएंगे।

अब, सॉस बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखें और तेल डालें। इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर चलाएं और तेज़ आंच पर कुछ सेकंड तक पकाएं।फिर और सॉस की बाकी सामग्री डालें, शहद अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालें और सॉस को धीमी आंच पर पकने दें।

इसके बाद एक अलग बाउल में कॉर्न फ्लोर और पानी मिलाकर घोल तैयार करें, फिर सॉस को लगातार चलाते हुए यह घोल उसमें डालें। जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो तले हुए आलू डालें। आलू को सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। आपकी हनी चिली पोटैटो तैयार हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply