India

​धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन

धनतेरस पर आप अपने घर के आंगन या दरवाजे के पास इस तरह की दीपक शेप वाली रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये खूबसूरत भी लगेगी. फेस्टिवल के हिसाब से परफेक्ट डिजाइन है. इसके लिए बस आपको गेंदा के ऑरेंज पीले फूलों के साथ ही गुलाब की कुछ पत्तियां चाहिए होंगी.

​धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन

धनतेरस के लिए ये सिंपल सा रंगोली डिजाइन भी परफेक्ट है, जिसमें दीपक और गोल्डन बाउल का इस्तेमाल भी किया गया है बीच में बाउल रखकर उसमें गेंदा के फूल रखें और चारों तरफ इसी तरह से दीपक में भी फ्लॉवर रख दें. गेंदा की पंखुड़ियों से आउटलाइन करके गुड़हल की पत्तियों से रंगोली पूरी करें. आप चाहे तो आम के पत्ते या पान भी ले सकते हैं.

अगर आपके यहां स्टैंड वाला दीपक है तो आप ये रंगोली डिजाइन बनाएं. गेंदा के फूलों के साथ इसमें गुड़हल की पत्तियों और परिजात के छोटेछोटे सफेद फूलों का इस्तेमाल करें. ये रंगोली बनाना भी आसान है और बेहद खूबसूरत लगेगी. चाहे तो इसके चारो और छोटेछोटे मिट्टी के दीपक भी जलाएं.

अगर आपके पास सफेद फूल हो तो आप गुलाब, पीले और ऑरेंज गेदा के साथ ये रंगोली डिजाइन धनतेरस पर बना सकते हैं. इसके लिए आपको आम के पत्तों की भी जरूरत होगी या फिर पान के पत्ते ले लें. बीच में दीपक जलाकर रंगोली को कंप्लीट कर लें.

आपके पास बहुत ज्यादा गुलाब के फूल नहीं हैं तो इस तरह से रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं. इसमें सफेद और पीले फूलों की जगह गेंदा के फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप सफेद फूलों में चांदनी के फ्लावर यूज करेंगे तो ये रंगोली और भी खूबसूरत लगेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply