India

टूट के बाद भी नरम नहीं हुए ममता के तेवर, अभिषेक पर जताया भरोसा, केवल 8 MLA और 6 MP ही मीटिंग में पहुंचे

विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पराजय के बाद तृणमूल कांग्रेस टूट की कगार पर खड़ी है. शुक्रवार को ममता बनर्जी ने पार्टी में बगावत के बीच विधायक, सांसदों और पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, लेकिन बैठक में तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से केवल आठ विधायक पहुंचे और चार सांसद ही पहुंचे. वहीं, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पार्टी नेताओं में असंतोष के बावजूद पार्टी ने उन पर ही भरोसा जताया.

टूट के बाद भी नरम नहीं हुए ममता के तेवर, अभिषेक पर जताया भरोसा, केवल 8 MLA और 6 MP ही मीटिंग में पहुंचे
टूट के बाद भी नरम नहीं हुए ममता के तेवर, अभिषेक पर जताया भरोसा, केवल 8 MLA और 6 MP ही मीटिंग में पहुंचे

पार्टी की बैठक में अभिषेक बनर्जी के फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया. डोला सेन, डेरेक ओ ब्रायन उनकी मदद करेंगे और ममता पार्टी की चेयरपर्सन बनी रहेंगी. चंद्रिमा भट्टाचार्य को तृणमूल पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष बनाया गया है. माला रॉय महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं. वहीं, सयानी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है.

प्रियंका चौधरी को स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट बनाया गया है और तृणमूल ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष मलय घटक बनाया गया है. कुणाल घोष को पार्टी का राज्य प्रवक्ता और सांसद कल्याण बनर्जी और डेरेक ओर ब्रायन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है.

ममता की बैठक में पहुंचे केवल 8 विधायक और छह सांसद

पार्टी की बैठक में 8 विधायक और 6 सांसद ममता बनर्जी के घर पहुंचे. विधायकों में बीना मंडल, आशिमा पात्रा, मदन मित्रा, कुणाल घोष, फिरहाद हकीम, सोभनदेब चट्टोपाध्याय, बिमान बनर्जी और अशोक कुमार देब शामिल थे, जबकि सांसदों में डोला सेन, माला रॉय, कल्याण बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल थे.

बैठक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “… हमने तय किया है कि स्पीकर की ओर से नियुक्त विपक्ष के नेता का पद गैरकानूनी है. हम इसके खिलाफ सोमवार को कोर्ट जाएंगे. हम हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे…”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा जिस तरह से टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर रही है और उन पर झूठे केस दर्ज कर रही है, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे. हम सड़कों पर भी लड़ेंगे और कोर्ट में भी.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply