Manav Suthar Debut Record: भारतीय क्रिकेट टीम को एक और शानदार स्पिनर मिल गया है। युवा गेंदबाज मानव सुथार ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबले को यादगार बनाते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी हर गेंदबाज ख्वाहिश करता है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में मानव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए और रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू पर पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

अफगानिस्तान की पारी 152 रन पर सिमटी
564 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने मेहमान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला।
मानव सुथार ने झटके 6 विकेट
इस मुकाबले में मानव सुथार भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने 22 ओवर में महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जिसमें 10 मेडन ओवर भी शामिल रहे। मानव ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर संकेत दे दिया था कि वह कुछ खास करने वाले हैं।
उन्होंने अब्दुल मलिक, रहमानुल्ला गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को पवेलियन भेजा। उनकी सटीक लाइनलेंथ और लगातार दबाव बनाने की क्षमता ने अफगान बल्लेबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।
खास सूची में शामिल हुए मानव
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से डेब्यू मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची बेहद छोटी है। इस सूची की शुरुआत 1932 में मोहम्मद निसार ने इंग्लैंड के खिलाफ की थी। बाद में वामन कुमार, आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की। अब भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही वह भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सातवें स्पिनर भी बन गए हैं।
भारतीय गेंदबाज
मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के शतकों की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। इसके अलावा ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने भी उपयोगी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और अफगानिस्तान को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।



