Mangal Aditya Yog: 11 मई को मंगल जैसे ही मेष राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही मंगलादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। ये योग एक शक्तिशाली योग माना जाता है। खास बात ये है कि मेष राशि में ये योग बनने जा रहा है। मेष मंगल की स्वराशि है तो सूर्य की उच्च राशि। ऐसे में इस राशि में इन दोनों ग्रहों का मिलन होना बेहद खास माना जा रहा है। इस अद्भुत संयोग से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगलादित्य योग बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय वरदान से कम साबित नहीं होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। हर काम में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगलादित्य योग काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। अटके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल और सूर्य की युति किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगी। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।



