IndiaUttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर मैंगो पार्टी, सीएम योगी और नितिन निवीन समेत बीजेपी नेताओं का दिखा देसी अंदाज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को जहां उन्होंने रोड शो किया तो रविवार को उन्होंने डिप्टी सीएम के साथसाथ बूथ अध्यक्ष के घर जाकर उनसे मुलाकात की. नितिन नवीन रविवार को दोपहर 2 बजे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के घर लंच के लिए पहुंचे. इस दौरान नितिन नवीन, सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम देसी अंदाज में आम का स्वाद लेते दिखे.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर मैंगो पार्टी, सीएम योगी और नितिन निवीन समेत बीजेपी नेताओं का दिखा देसी अंदाज

इस कार्यक्रम में CM योगी, डिप्टी CM केशव मौर्य और UP BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए. लंच के दौरान डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक ने खुद खाना परोसा. इसके बाद सभी नेताओं ने देसी अंदाज में आम खाए. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद मेहमानों के लिए एक प्लेट में दशहरी आम लेकर आए. आम पार्टी के दौरान चारपाई पर सीएम योगी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक साथ बैठे दिखे. जबकि महासचिव बीएल संतोष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह दशहरी आम का स्वाद चखते दिखे.

ब्रजेश ने लगाया तिलक, पत्नी नम्रता ने छूए योगी के पैर

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के आवास पर आयोजित हुई पंचायत में आम के स्वाद के साथ 2027 चुनाव पर चर्चा भी हुई. आयोजित पंचायत के माध्यम से जन भागीदारी,पारदर्शिता, लोकतंत्र को मजबूत करना और 2027 चुनावी रणनीति पर जोर दिया गया. इस बीच डिप्टी CM केशव और ब्रजेश पाठक पास ही बैठे.

फलानां राजा आम्रं हि सर्वदा मधुरं प्रियम्।
ग्रीष्मकाले तु संप्राप्ते सर्वैः खाद्यते सादरम्।।

आज आवास पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा० राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नितिन नबीन जी, मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० pic.twitter.com/npkscpq4Cf

— Brajesh Pathak July 5, 2026

पारंपरिक अंदाज अपनाते हुए, सभी BJP नेता चारपाइयों पर बैठकर आम का मजा लिया. इससे पहले, ब्रजेश पाठक ने मेहमानों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया था. जब मुख्यमंत्री योगी पहुंचे तो डिप्टी CM की पत्नी नम्रता पाठक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

CM योगी के घर पर किया था डिनर

इससे पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को CM योगी के घर पर डिनर किया था. वहीं, उन्होंने रविवार सुबह ब्रजेश पाठक के घर लंच किया और शाम को केशव मौर्य के घर पर चायनाश्ते किया. सूत्रों का कहना है कि नितिन नवीन संतुलित नेतृत्व का संदेश देते दिखे. माना जा रहा है कि 2027 के चुनावों से पहले नितिन नवीन का यह दौरा अहम है.

कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं से की मुलाकात

शनिवार और रविवार के अपने दो दिन के दौरे के दौरान, उन्होंने बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक सभी से मुलाकात की. डिनर, लंच और चायनाश्ते के कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने एकता का संदेश दिया. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नितिन नवीन ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि सभी प्रमुख नेताओं को मिलकर काम करना चाहिए. शनिवार को सांसदों और विधायकों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा, “आपस में लड़ने के बजाय विपक्ष से लड़ें. 2027 के चुनावों का बिगुल बज चुका है”.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply