India

विवाहिता ने लगाया धोखा और दहेज प्रताड़ना का आरोप, गोंदिया में पति और परिवार पर FIR

Gondia Dowry Case: एक 28 वर्षीय विवाहिता ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उससे शादी से पहले जानबूझकर उसके पति के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर उसे गुमराह किया और फिर दहेज के रूप में लाखों रु. की मांग कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छोटा गोंदिया निवासी शिकायतकर्ता खुशबू राजेश त्रिलोकी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को भोपाल में हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार उदित अशोक सैनी से शादी की।

शादी के बाद सच आया सामने

शादी से पहले उदित और उसके परिवार ने वित्तीय, सामाजिक और के बारे में गलत जानकारी देकर विश्वास हासिल किया। लेकिन शादी के बाद उदित को गंभीर स्वास्थ्य और वैवाहिक समस्या होने की बात सामने आई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो सके।

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद अलगअलग कारण बताकर पति के खाते में 1.30 लाख रु. ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद दहेज और शादी के खर्च के नाम पर 7 लाख रु. की ऑनलाइन मांग की गई। 1 लाख रु. नकद, सगाई के दौरान 72,000 रु. और कपड़े, उपहार और अन्य सामग्री दी गई।

गोंदिया में पति, सासससुर और ननंद पर मामला दर्ज

गहने लौटाने से किया इंकार शादी के बाद उसकी सास ने उसके सोने के आभूषणों को सुरक्षित रखने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन शिकायत में यह भी कहा गया है कि बारबार मांगने के बावजूद इसे वापस नहीं किया गया।

ये भी पढ़े:

शिकायत में शारीरिक ताने देने, पर्याप्त खाना न देने, काम करने के लिए दबाव डालने, का इस्तेमाल करने से रोकने, लगातार मानसिक उत्पीड़न करने और घर जाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पति उदित अशोक सैनी, ससुर अशोक सैनी, सास अनिता सैनी और ननंद अंतरा सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply