CrimeIndiaTrending

ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी

दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके से 35 वर्षीय एक शादीशुदा महिला का शव एक पीजी से बरामद‍ किया गया है. महिला अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पीजी गई थी. महिला के गले पर घोंटने और सिर पर चोंट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है.
ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी
 ब्‍यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची एक शादीशुदा महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बक्‍से से बरामद किया गया है. रुला देने वाली यह हेट स्‍टोरी दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है. महिला की हत्‍या क्‍यों की गइ्र, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हुई है. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्‍या की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 अप्रैल को पीसीआर कॉल मिली की मंगोलपुरी के पत्‍थर मार्किट में एक महिला का शव डबल बेड के भीतर बने बॉक्‍स से ठुंसा हुआ है. सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचा कि वारदात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई थी. इस फ्लोर पर 31 वर्षीय अमरजीत नामक शख्‍स का पीजी चलता है. पीजी के एक कमरे में डबल बेड के भीतर महिला का शव ठुंसा हुआ था.
बच्‍चों को ट्यूशन से लेने के लिए निकली थी महिला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले पर घोंटने का निशान और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. क्राइम टीम और एफएसएल टीम के मुआयने के बाद महिला के शव को पोस्‍टपार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है 35 वषी्रय मृतका मंगोलपुरी इलाके की ही रहने वाली थी. वारदात वाले दिन वह घर से बच्‍चों को ट्यूशन से लेने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए शाम करीब 4:30 बजे पीजी पहुंच गई. यहां वह अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के साथ करीब एक घंटे तक रही

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply