IndiaTrending

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित

Mathura Car Fire On Yamuna Expressway: मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन70 के पास हुई, जहां नोएडा से आगरा जा रही कार के इंजन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित

धूधूकर जलने लगा कार

कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वाहन धूधूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं

प्राथमिक जानकारी के अनुसार लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि चलते वाहन से धुआं, जलने की गंध या कोई महसूस हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर बाहर निकल जाएं और संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply