Mathura Coaching Centres Sealed: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में असुरक्षित शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान बेसमेंट और तहखानों में संचालित कई कोचिंग सेंटर्स औक लाइब्रेरी सुरक्षा मानकों के विपरीत चलते मिले। इसके बाद आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्सवाला औऱ जेके कोचिंग समेत कई संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें
शासन के निर्देस पर दोपहर में जिलाधिकारी सीपी सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में जांच अभियान शुरु किया गया। टीम ने मथुरावृंदावन विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग, नगर निगम, पुलिस, बिजली निगम और आवास विकाश के अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कई संस्थान बेसमेंट और तहखानों में संचालित हो रहे थे, जहां सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं थे।
बेसमेंट में चल रहीं लाइब्रेरी और कोचिंग
सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र के अनुसार टीम ने बीएसए इंजीनियरिंग क्षेत्र, भूतेश्वर, एसबीआई चौराहा क्षेत्र में कुल 19 संस्थानों का निरीक्षण किया। बीएसए कॉलेज क्षेत्र में संचालित कई लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।
कई लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित हो रही थीं, जहां छात्रों के बाहर निकलने के लिए दूसरा रास्ता उपलब्ध नहीं था। जगहजगह पार्टिशन लगाकर परिसर को बेहद संकरा और दमघोंटू बना दिया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था के बिना छात्र बाहर नहीं निकल सकते थे।
खबर अपडेट हो रही है…



