देव दीपावली को बेहद खास माना जाता है. इस दिन काशी में हर गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आता है. माना जाता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर गंगा किनारे दीप जलाते हैं और उत्सव मनाते हैं. इसे लेकर पौराणिक कथाएं भी मिलती हैं. महादेव के भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है. बनारस की देव दीपावली तो दुनियाभर में जानी जाती है तो वहीं लोग दिन घर पर भी दीप प्रज्वलित कर पूजन करते हैं. इस खास दिन पर आप अपने अपनों को कुछ दिल छू लेने वाले भक्ति से भरे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

देव दीवाली के पावन अवसर के लिए यहां पर 10 से भी ज्यादा शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिसके जरिए आप न सिर्फ अपनों को विश कर सकते हैं, बल्कि स्टेटस पर भी इन कोट्स को लगाया जा सकता है. तो चलिए देख लेते हैं देव दीपावली के शुभकामना कोट्स.
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- खुशियों के दीपों की रोशनी आपके आंगन में उतर आए, सफलता का का हर रास्ता आपके घर तक आए. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- बनारस के गंगा घाट सा रोशन हो आपका घरआंगन, ब्रह्मा, विष्णु, महेश समेत बरसे मां लक्ष्मी की कृपा, देव दीपावली पर महादेव का आशीर्वाद मिले यही है दुआ
- हर दिया एक नई उम्मीद जगाए, हर किरण नया पैगाम लाए, देवों की इस दीपावली पर आपका जीवन भी खुशियों से जगमगाए. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- देव दिवाली के पावन अवसर पर आसमान भी ज़मीं की रौनक पर इतराए, आपके जीवन में भी इस खास दिन की तरह खुशियों की बहार आए, देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- देव दिवाली के दीपों की रोशनी संग मन के अंधेरों को विदा कर दीजिए, लेकर महादेव का नाम, एक दीप और जला दीजिए. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- ईश्वर से है प्रार्थना खुशियों की लौ कभी धीमी न पड़े, महादेव की कृपा से कोई सपना अधूरा न रहे. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- दीपों की कतार में मेरी कुछ दुआएं भी सज जाएं, देव दीपावली पर अपनों का प्यार मिले, चेहरे पर मुस्कान छाए. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- ना सिर्फ घर आंगन, इस देव दिवाली मन का हर कोना रोशन हो, महादेव की कृपा से जीवन में तरक्की, सुख शांति और सुकून हो. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- गंगा के घाटों पर जैसे दीपों का पैगाम है, हर दिल में शिव का नाम और खुशियों भरी हर शाम रहे.देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- देव दिवाली के दीयों की हर लौ में उम्मीद जगे,महादेव की कृपा आपके परिवार पर बरसती रहे. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- तकदीर के पन्नों पर खुशियों की जगमगाहट उतर आए, भोलेनाथ की कृपा से हर मुश्किल खुद दूर होती जाए.देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- देव दिवाली पर कुछ दीप रिश्तों और कुछ दुआओं के नाम जलाएं,
इस देव दीपावली पर नफरत के हर साये को दिल से मिटाएं.देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! - चांद भी ठहर जाए, ऐसी हो आपके जीवन की चमक, भोलेनाथ की क़ृपा से बनी रहे आपके चेहरे की मुस्कान की दमक. देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- हर सुबह नई शुरुआत हो हर शाम देव दीवाली जैसी खुशहाल बने, महादेव की कृपा से आपका जीवन सुकून और समृद्धि से भरे.देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
- रोशनी का यह पर्व आपके जीवन में नया उजाला भर जाए, भोलेनाथ के आशीर्वाद से आपकी हर अधूरी ख्वाहिश पूरी हो जाए. हर अधूरी ख्वाहिश
हर हर महादेव! आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.



