Haryana

गुरुग्राम में MBBS छात्र ने किया सुसाइड, PG के रूम में 5 दिन से लटकी थी लाश; बदबू आने पर बुलाई पुलिस

Satya Report: हरियाणा के गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गतल शंकर की ढाणी, बास कुशला स्थित श्रीकृष्ण पीजी में एक युवक का शव मिला है. कमरे से बदबू आने के बाद पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने पीजी के कमरे का दरवाजा तोड़ा शव को सड़ी-गली हालत में बरामद किया. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

गुरुग्राम में MBBS छात्र ने किया सुसाइड, PG के रूम में 5 दिन से लटकी थी लाश; बदबू आने पर बुलाई पुलिस
गुरुग्राम में MBBS छात्र ने किया सुसाइड, PG के रूम में 5 दिन से लटकी थी लाश; बदबू आने पर बुलाई पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था. पुलिस ने बताया कि युवक ने चार-पांच दिन पहले पीजी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की. पुलिस ने पीजी के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को सड़ी-गली हालत पाया. इस दौरान पुलिस ने पूरे कमरे की जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

बेड पर रखी बाल्टी फिर लगाई फांसी

मृत युवक की पहचान नारनौल (महेंद्रगढ़) के खामपुर गांव के रहने वाले अंकित (30) के रूप में है. अंकित एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था. वह जनवरी माह से शंकर की ढाणी, बास कुशला स्थित श्रीकृष्ण पीजी में रह रहा था. बुधवार की शाम को पीजी संचालक कपिल यादव ने कमरे से बदबू आने पर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी. सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर से बंद दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़ा तो शव पंखे पर लटका हुआ था. अंकित ने बेड पर बाल्टी को उलटा रखकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी. .

सड़ी-गली थी लाश

आत्महत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद युवक का शव सड़ी-गली हालत में मिला. पुलिस ये मान रही है कि मृतक ने बाल्टी की मदद से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी. पुलिस ने जांच के दौरान कमरे में मिले आधार कार्ड पर पते के आधार पर महेंद्रगढ़ के खामपुर गांव के सरपंच से संपर्क किया और मृत युवक के परिवार के बारे में पताकर मामले की जानकारी दी. पीजी संचालक कपिल यादव ने बताया कि अंकित (मृतक) किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. ऐसे में उस पर ध्यान नहीं गया कि वह कमरे से निकला या नहीं.

मानसिक तौर पर परेशान था अंकित

जांच अधिकारी एएसआई हरजीत ने बताया कि मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि मृतक युवक मानसिक तौर पर परेशान होने बात सामने आई है. मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply