CrimeIndiaTrending

पति की गैरमौजूदगी में बढ़ती रहीं मुलाकातें, खुला दरवाजा बना बड़े खुलासे की वजह…

पति की गैरमौजूदगी में बढ़ती रहीं मुलाकातें, खुला दरवाजा बना बड़े खुलासे की वजह…

मुजफ्फरनगर के शाहजुड्डी गांव के रहने वाले रोहित कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूरी साजिश सामने ला दी है. रोहित कुमार की पत्नी का गैरमर्द (प्रेमी) के साथ संबंध था. दोनों काफी समय से मिल रहे थे और अनैतिक संबंध भी बना रहे थे. इसका पता चलने पर रोहित ने विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. साजिश के तहत पत्नी के प्रेमी ने पहले तो युवक रोहित कुमार  के साथ बैठकर शराब पी. जब रोहित को भरपूर नशा हो गया तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी प्रेमी पशु चिकित्सक राहुल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. 

पूरे हत्याकांड पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी राहुल पशुओं का उपचार करता था. वह पेशे से पशु चिकित्सक है. पशुओं के इलाज के सिलसिले में राहुल का रोहित के घर पर आना-जाना हो गया. इसी दौरान रोहित कुमार की खूबसूरत पत्नी पर नजर पड़ी तो वह आकर्षित हो गया. साथ ही उसकी नजदीकियां भी बढ़ गई. वह अक्सर मुलाकात भी करने लगा. रोहित जब घर पर नहीं होता तो भी राहुल जाता और उसकी पत्नी से मिलाता. इस बीच एक दिन प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी रोहित को लग गई थी. इसका उसने आरोपित राहुल से विरोध जताया. अवैध संबंधों का विरोध करने तथा उसे रास्ते से हटाने के लिए राहुल ने साजिश रची. 

कैसे की हत्या?

बताया जाता है कि 20 जून, 2026 को राहुल बहाने से रोहित कुमार को अपने साथ शराब पिलाने के लिए जंगल में ट्यूबवेल पर लेकर गया. साजिश के तहत रोहित को जमकर शराब पिलाई. नशे की हालत में रोहित की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत किनारे फेंक कर फरार हो गया. जांच के दौरान राहुल के कब्जे से रोहित का मोबाइल बरामद हुआ. अगले दिन यानी 21 जून की शाम को उसका शव गांव के जंगल में खेत पर पड़ा मिला है. रोहित कुमार के मुंह पर चोट के निशान थे, जबकि गले में फंदा डालने जैसे निशान मिले. 

खुद किया साजिश का खुलासा

इस बीच पत्नी ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस को शिकायत दी कि गांव शाहजुड्डी निवासी रोहित कुमार पुत्र मेहर सिंह 20 जून की शाम से लापता है. इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रोहित को गांव का ही पशु चिकित्सक राहुल पुत्र हरबीर अपने साथ ले गया था, लेकिन उसके बाद रोहित घर नहीं लौटा.

वहीं, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए 2 टीम बनाई.  इस बीच रविवार देर रात को सौरम पुलिया के निकट चेकिंग के दौरान पुलिस ने पशु चिकित्सक राहुल कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply