India

​लौट सकती है टाटा नैनो की याद! VinFast ला रही छोटी इलेक्ट्रिक कार, भारत में होगी लॉन्च

याद है आपको वह छोटी सी टाटा नैनो, जिसे खास तौर पर उन आम परिवारों के लिए बनाया गया था, जो कम बजट में अपनी कार खरीदना चाहते थे. हालांकि वह अपने दौर में पूरी कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन अपनी कॉम्पैक्ट साइज के कारण हमेशा चर्चा में रही. अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस दौर में वियतनाम की कंपनी विनफास्ट एक ऐसी ही छोटी इलेक्ट्रिक कार लेकर आई है, जिसे देखकर पुरानी नैनो की याद ताजा हो जाती है. इस कार का नाम वीएफ 2 है, जिसे खासकर शहरों के रोजाना सफर और छोटी गलियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

​लौट सकती है टाटा नैनो की याद! VinFast ला रही छोटी इलेक्ट्रिक कार, भारत में होगी लॉन्च

डायमेंशन और साइज: नैनो जैसी ही छोटी

यह छोटी इलेक्ट्रिक कार पर बनी है. अगर इसके डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 3,090 मिमी, चौड़ाई 1,496 मिमी और ऊंचाई 1,663 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,065 मिमी का है. अगर इसकी तुलना पुरानी टाटा नैनो से करें, तो नैनो की लंबाई करीब 3.1 मीटर, चौड़ाई 1.5 मीटर और ऊंचाई 1.6 मीटर हुआ करती थी. यानी साइज के मामले में यह काफी हद तक नैनो की ही याद दिलाती है.इस छोटे आकार के बावजूद कंपनी ने इसमें चार लोगों के आराम से बैठने की जगह दी है, जिससे तंग गलियों में चलाना और छोटी जगहों पर पार्क करना बेहद आसान हो जाता है. वहीं इस कार को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें एलईडी हेडलैंप और 13 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. अंदर की तरफ स्टीयरिंग के पीछे 7 इंच की डिजिटल स्क्रीन, एसी, ड्राइवर के लिए मैनुअल सीट एडजस्टमेंट और एफएम रेडियो जैसे जरूरी फीचर्स मिलते है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

में पीछे के पहियों को पावर देने वाली मोटर लगी है, जो करीब 40.2 हॉर्स पावर और 65 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है और इसमें इको व नॉर्मल दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं. कार में 18.3 kWh का छोटा बैटरी पैक दिया गया है, जिसे लेकर दावा किया जाता है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 210 किलोमीटर तक चल जाएगी. इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे बैटरी महज 34 मिनट में 10 से 70 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. साफ है कि इसे लंबी ट्रिप के बजाय शहर के भीतर रोजमर्रा के कामों के लिए बनाया गया है.

सेफ्टी और भारत में लॉन्चिंग

वाहन निर्माता कंपनी ने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हुए इसमें ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जहां तक इसके भारत आने की बात है, तो कंपनी ने अभी तक इसे यहां लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, अगर यह कार सही कीमत पर भारत में उतारी जाती है, तो बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ी सर्च कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक अच्छी ऑप्शन साबित हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply