DharamIndiaTrending

धन के देवता कुबेर की दिशा में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रकिया माना जाता है। कोई भी ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तब अन्य राशियों पर इसका प्रभाव अलगअलग रूप से पड़ता है। ग्रहों का दिशा बदलना और नक्षत्र परिवर्तन भी खास मायने रखता है। आने वाली 13 मई 2026 को बुध ग्रह अपनी दिशा बदलकर उत्तर की तरफ जाएंगे। यह परिवर्तन इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर देव की दिशा मानी जाती है। ज्योतिषों के अनुसार, बुध का यह परिवर्तन इन राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। इन्हें करियर और व्यापार दोनों में खूब तरक्की मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि वो 4 लकी राशियां कौनसी हैं।

धन के देवता कुबेर की दिशा में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
धन के देवता कुबेर की दिशा में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

1. मिथुन राशि 

बुध का यह परिवर्तन मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। इन्हें करियर में ग्रोथ मिलेगा और प्रमोशन के योभी बन रहे हैं। वहीं मिथुन राशि के व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा मिलेगा, कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर बहुत दिनों से कहीं आपको पैसा रुका हुआ है तो वो भी वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी और निवेश से भी लाभ मिलेगा।

2. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह परिवर्तन फायदेमंद साबित होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए यह सभी अति उत्तम माना जा रहा है। अभी किए गए निवेश से आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापारियों को भी जबरदस्त मुनाफा होगा।

3. तुला राशि

बुध का यह बदलाव तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक चीजें लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में भी लाभ का शुभ संयोग बना हुआ है। अचानक से धन की प्राप्ति होगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आय में भी वृद्धि हो सकती है।

4. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का बदलाव बहुत ही फलदायी रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। रुके हुए सारे काम बिना बाधा के पूरे होंगे। धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति पहले ठीक होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply