साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर : सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, दौलत सिंह वाला स्कूल में हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट एवं सिप्ला फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से मेरिट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सत्र 202526 में कक्षा दसवीं की बोर्ड की परीक्षा में स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना था।

समारोह में बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिप्ला फाउंडेशन द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हसीना को ₹12,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हरप्रीत को ₹10,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं सीमा तथा नैन्सी को ₹8,000₹8000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिप्ला फाउंडेशन की ओर से श्री विजय कुमार , श्री गगन , श्री जगदेव एवं श्री यशवंत सिंह व हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट की ओर से श्री दिनेश चंद उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन टीना, लेक्चरर पॉलिटिकल साइंस ने किया तथा विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुनील बहल ने जहाँ हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट एवं सिप्ला फाउंडेशन का इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया वहाँ किरण पाल एस.एस.मिस्ट्रेस, रजनी साइंस मिस्ट्रेस तथा रिम्पी एन.एस.क्यू.एफ़ अध्यापिका का स्कूल व सिप्ला फाऊंडेशन के मध्य समुचित समन्वय स्थापित करने के लिए धन्यवाद दिया।


