India

MG-JSW की आने वाली कारें मचाएंगी धमाल, Jetour T2 और IM6 पर रहेगी सबकी नजर

JSW और MG Motor India का जॉइंट वेंचर दिसंबर 2023 से भारतीय ऑटो मार्केट में तेजी से विस्तार कर रहा है. इस साझेदारी के तहत अब तक कई नए मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं और आने वाले महीनों में कंपनी की ओर से और भी कई बड़े प्रोडक्ट पेश किए जाने की तैयारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले कुछ समय में लगभग 10 नए मॉडल बाजार में देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ JSW Motors के स्वतंत्र ब्रांड से भी आएंगे.

MG-JSW की आने वाली कारें मचाएंगी धमाल, Jetour T2 और IM6 पर रहेगी सबकी नजर

प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV IM6

इस लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV IM6 को लेकर है. यह हाईपरफॉर्मेंस EV होगी जो Hyundai IONIQ 5, Kia EV6 और Tesla Model Y जैसी कारों को टक्कर देगी. ग्लोबल मार्केट में यह RWD और AWD दोनों वर्जन में उपलब्ध है, जिसमें AWD वेरिएंट लगभग 778hp तक की पावर देता है और सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकता है. भारत में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये हो सकती है.

MG Starlight 560 PHEV

इसके अलावा भी लाने की तैयारी में है, जो एक प्लगइन हाइब्रिड SUV होगी. इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh बैटरी मिल सकती है. यह लगभग 125 किमी तक इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और कुल मिलाकर 1100 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी. यह भारत की सबसे किफायती PHEV कारों में से एक हो सकती है.

MG की पहली इलेक्ट्रिक SUV का भी अपग्रेड

इसी मॉडल का एक फुली इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा, जो करीब 500 किमी की रेंज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा. वहीं MG की पहली इलेक्ट्रिक SUV ZS EV का भी अपग्रेड आने वाला है, जिसे ग्लोबल मॉडल S5 से रिप्लेस किया जा सकता है. यह नया मॉडल ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर टेक फीचर्स के साथ आएगा.

कुल मिलाकर MG और JSW Motors का आने वाला पोर्टफोलियो भारतीय EV और हाइब्रिड बाजार को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा एडवांस और पावरफुल विकल्प उपलब्ध होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply