MI vs PBKS 1st Inning Highlight: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। मुकाबले में उन्होंने ही टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने एमआई के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रन बनाने होंगे। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और अंत में अजमतुल्लाह उमरजई ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।

प्रभसिमरन सिंह ने ठोकी फिफ्टी
पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।
पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा। कोनोली ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शशांक सिंह भी 2 रन बनाकर कार्बिन बॉस का शिकार बने, लेकिन अंत में अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से कुछ तूफानी शॉट देखने को मिले। उमरजई ने 17 गेंदों में 4 छक्कों व 2 चौको की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, विश्नु विनोद 15 तो जेवियर बार्टलेट 18 रन बनाकर नाबाद रहे।



