BollywoodIndiaTrending

15 किमी तैरकर यूरोप से अफ्रीका पहुंचे मिलिंद सोमन, 60 की उम्र में जिब्राल्टर स्ट्रेट पार कर रचा इतिहास

पूर्व सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर में तैरकर एक मुश्किल ओपनवॉटर स्विम पूरी की। मिलिंद ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस और फिटनेस पसंद करने वाले लोगों ने उनकी खूब तारीफ की।

15 किमी तैरकर यूरोप से अफ्रीका पहुंचे मिलिंद सोमन, 60 की उम्र में जिब्राल्टर स्ट्रेट पार कर रचा इतिहास
15 किमी तैरकर यूरोप से अफ्रीका पहुंचे मिलिंद सोमन, 60 की उम्र में जिब्राल्टर स्ट्रेट पार कर रचा इतिहास

1 मई 2026 को मिलिंद सोमन ने स्पेन के तारिफा से मोरक्को के तट तक तैराकी करते हुए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ओपनवॉटर रूट्स में से एक को पूरा किया। फिटनेस के प्रति समर्पित सोमन ने अपने फैस के साथ ये अनुभव शेयर करते हुए पोस्ट किया।

की पोस्ट में उनकी कुछ तस्वीरें हैं और तैरते हुए एक वीडियो भी है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “1 मई को मैंने यूरोप से अफ्रीका तक, जिब्राल्टर जलडमरूमध्य पार करते हुए तैराकी की। सबसे कम दूरी करीब 15 किमी है, स्पेन के तारिफा से मोरक्को के तट तक बहुत ही खूबसूरत, शानदार तैराकी रही!! जल्द ही लंबा पोस्ट शेयर करूंगा।”

यह जलमार्ग, स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर करीब 15 किलोमीटर लंबा है और यहां की तेज धाराएं और मुश्किल हालात इसे बहुत चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। ऐसे में इस दूरी को तैरकर पार करना बड़ी बात है, इसलिए यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई लोगों ने मिलिंद सोमन को प्रेरणा बताया, जो उम्र के बावजूद खुद को फिट रखकर नई मिसाल कायम कर रहे हैं।

फिटनेस के मामले में नंबर 1 हैं मिलिंद सोमन

उनकी सादगी भरी और अनुशासित जिंदगी, साथ ही फिटनेस के लिए उनकी मेहनत, उन्हें लोगों के लिए एक सच्चा रोल मॉडल बनाती है। फिटनेस के साथसाथ सोमन मनोरंजन जगत में भी सक्रिय रहे हैं। वह 2025 की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का हिस्सा थे, जिसमें कंगना रनौत, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत अभिनेता सतीष कौशिक नजर आए थे।

इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर के साथ स्पेशल अपियरेंस दिया। हाल ही में वह तमिल क्राइममिस्ट्री सीरीज कटान में भी नज़र आईं, जिसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं, और यह जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply