खन्ना सीनियर आप नेता सनी शर्मा, नरेश पूरी, निधि गर्ग, नितिन गर्ग की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के समूह वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, कारोबारियों, उद्योगपतियों एवं शहर की प्रमुख सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद का जन्मदिन उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मंत्री सौंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

समारोह में गुरप्रीत सिंह जीपी, आम आदमी पार्टी प्रवक्ता एवं अध्यक्ष एससी विंग पंजाब, रमनिक ग्रेवाल रानी, अध्यक्ष जाट महासभा, तरुण राजपूत, सीनियर मीडिया कैमरा टीम हेड सीएम पंजाब, मनी चोपड़ा, सीएमडी बारिस्ता, नरेश पुरी, अमर नूरी, आलाप सिकंदर, सारंग सिकंदर, विनोद वशिष्ठ, सुनील वाटसन, एस. कालीराव, एनआरआई सुरजीत कलेवाल, एनआरआई तजिंदर सिंह, चरनजीत ईओ, डॉ. भसीन एसएमओ, डॉ. विर्क, डॉ. अनेटा तथा डॉ. निखिल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में खन्ना शहर के प्रमुख कारोबारियों एवं उद्योगपतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस दौरान सनी शर्मा, निधि गर्ग, निती गर्ग, कुलवंत मेहमी, सोनू, अनिश गोयल, अमरीश पुरी, शमशेर शर्मा, नीतू लिब्रा, यादविंदर लिब्रा, लखवीर गिल, मनरीत नागरा तथा आशु देव कलेक्शन सहित शहर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि तरुणप्रीत सिंह सौंद द्वारा क्षेत्र के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना सराहनीय है तथा उनके नेतृत्व में खन्ना के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
समारोह में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के पिता भूपिंदर सिंह सौंद, रमनजीत सिंह सौंद, मनजीत सौंद, सुखविंदर कौर, अजित कौर सौंद और कमलजीत सौंद सहित सौंद परिवार के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर परिवार, पार्टी नेताओं, समर्थकों और शहरवासियों ने मंत्री सौंद के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूरे समारोह में बधाइयों और शुभकामनाओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।



