ब्यूटी क्वीन जेनिफर बैरेटो ने दुनियाभर की सुंदरियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीता है. इवेंट प्यूर्टो रिको में हुआ और प्रतियोगिता में भारत की ओर से काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया. यहां हम आपको जेनिफर के शानदार लुक्स दिखाने जा रहे हैं.

ब्लैक फ्यूजन लुक इस तस्वीर में जेनिफर ने ब्लैक क्रॉप्ड टॉप के साथ हाईवेस्ट ट्राउजर और एम्बेलिश्ड एसिमेट्रिकल ओवरले का स्टाइलिश कॉम्बिनेशन कैरी किया है. फ्लेयर्ड स्लीव्स और ब्लैक हील्स ने इस लुक को बोल्ड और एलिगेंट टच दिया.
व्हाइट गाउन में रॉयल अंदाज डीप Vनेकलाइन और फ्लोई ड्रेपिंग वाला फ्लोरलेंथ व्हाइट गाउन बेहद ग्रेसफुल नजर आया. उन्होंने कमर पर सिल्वर डिटेलिंग, डायमंड नेकलेस और स्लीक बन ने लुक में रॉयल एलिगेंस जोड़ा.
हॉट पिंक में ग्लैमरस स्टाइल शाइनी हॉट पिंक सैटिन गाउन अपने ड्रामेटिक रफल्स, स्कल्प्टेड बो डिटेलिंग और हाई स्लिट के कारण खास नजर आया. स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाई पोनीटेल ने इस बोल्ड लुक को और आकर्षक बनाया.
पेस्टल ब्लू में एलिगेंस का शाही अंदाज हल्के पेस्टल ब्लू शेड का यह फ्लोरलेंथ गाउन सॉफ्ट ग्लैम और हाईफैशन का खूबसूरत मेल है. वनशोल्डर डिजाइन और डीप प्लंजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड लुक देते हैं, जबकि कमर पर क्रिस्टल एम्बेलिश्ड क्रॉसड्रेपिंग आउटफिट का सबसे आकर्षक हिस्सा है. बारीक प्लीट्स वाला फ्लोइंग स्कर्ट गाउन को ग्रेसफुल मूवमेंट और रॉयल फिनिश देता है.
व्हाइट गाउन में ब्राइडल ग्लैम का जादू ऑफव्हाइट सैटिन गाउन में कॉर्सेटस्टाइल बॉडीस और स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन क्लासिक फेमिनिन लुक को उभारती है. गाउन पर की गई नाजुक बीडवर्क और पर्ल जैसी एम्बेलिशमेंट इसे लग्जरी टच देती हैं. फिटेड सिल्हूट और सैटिन की चमक आउटफिट को मॉडर्न ब्राइडल और रेडकार्पेट ग्लैम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती है.



