IndiaUttar Pradesh

मिशन UP 2027: यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को बनाया गया उपाध्यक्ष

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो गया है. यूपी बीजेपी में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा छह क्षेत्रीय और छह मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, सुरेश राणा, पूजा पाल जैसे लोगों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दिनेश प्रताप सिंह को यूपी BJP का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है.

मिशन UP 2027: यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को बनाया गया उपाध्यक्ष

वहीं, देवेंद्र सिंह यूपी बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने हैं. वहीं, श्रीप्रकाश पाल को UP बीजेपी पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रोहित मिश्रा को यूपी बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, अशोक रावत यूपी BJP अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं. सरोज कुशवाहा यूपी BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply