Satya Report: घर हो या फिर ऑफिस मनी प्लांट लगाना एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट बेहद शुभ माना जाता है। ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ धन वैभव को भी आकर्षित करता है। लेकिन एक शिकायत जो ज्यादातर लोगों की रहती है वो है उनका मनी प्लांट ग्रोथ नहीं कर रहा। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि मनी प्लांट जल्दी सूख जाता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मनी प्लांट के पौधे में कॉफी पाउडर डालने से ये काफी तेजी से ग्रो होते हैं। चलइे जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके मनी प्लांट की पत्तियां बड़ी हों और बेल तेजी से फैले, तो कॉफी वॉटर स्प्रे तरीका कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें और हर 15 दिन में एक बार पौधे की पत्तियों और तने पर छिड़कें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा। .
अगर आप चाहते हैं कि आपके मनी प्लांट की पत्तियां बड़ी हों और बेल तेजी से फैले, तो कॉफी वॉटर स्प्रे तरीका कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें और हर 15 दिन में एक बार पौधे की पत्तियों और तने पर छिड़कें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।



